फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कॉलोनी में किया हंगामा, थाने में हुआ समझौता

Sun, 26 Jan 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
other
रामवाटिका कॉलोनी में हॉस्टल का मामला
विज्ञापन

बरेली। रामवाटिका कॉलोनी में एक मकान में चल रहे हॉस्टल के लड़कों पर महिलाओं ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात हंगामा कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस हॉस्टल के पांच लड़कों को उठाकर बारादरी थाने ले आई थी। लेकिन थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

अवैध हॉस्टल चलने के कारण कॉलोनी के लोगों ने उनकी सुरक्षा में सेंध लगने की बात कहते हुए कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद कई बार हॉस्टल के लड़कों और लोगों के बीच विवाद भी हुआ। शुक्रवार शाम टहल रहीं महिलाओं पर फबतियां कसने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया था। शिकायत पर पहुंची पुलिस हॉस्टल के पांच लड़कों को उठा लाई थी। पीछे-पीछे कॉलोनी के लोग भी तहरीर लेकर बारादरी थाने पहुंचे थे। यहां बातचीत के बाद कॉलोनी वालों ने इस मामले में समझौता कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed