{"_id":"5e050bcb8ebc3e87dc406458","slug":"other-bareilly-news-bly389586941","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म का बकाया भुगतान कराने पहुंची डीसी को सीडीओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्म का बकाया भुगतान कराने पहुंची डीसी को सीडीओ ने लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में अब तक नहीं हो सका है शत प्रतिशत यूनिफार्म वितरण
बरेली। छह माह बीतने के बावजूद परिषदीय स्कूलों में बच्चों को शत प्रतिशत ड्रेस वितरण नहीं हो सका है। फिर भी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (डीसी) यूनिफार्म सप्लाई करने वाली फर्म का भुगतान कराने सीडीओ के पास पहुंच गईं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए फाइल लौटा दी और शत प्रतिशत वितरण के बाद ही भुगतान के लिए आने की हिदायत दी।
गुुरुवार दोपहर सर्व शिक्षा अभियान की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर यूनिफार्म सप्लाई करने वाली फर्म का बकाया 25 प्रतिशत भुगतान की फाइल लेकर सीडीओ कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सीडीओ सत्येंद्र कुमार के सामने फाइल रखकर पेंडिंग भुगतान की जानकारी दी। इस पर सीडीओ ने ड्रेस वितरण के बारे में पूछा तो उन्होंने शत प्रतिशत वितरण की बात कही। इस पर सीडीओ ने पिछले निरीक्षण में कई स्कूलों मेें ड्रेस वितरण न होेने की बात कहकर सत्यापन की जानकारी मांगी तो वह सकपका गईं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए ड्रेस की गुणवत्ता और सप्लाई पूरी होने पर ही भुगतान करने की हिदायत देकर फाइल वापस कर दी। बता दें कि जिले के करीब तीन लाख बच्चों को 18 करोड़ के बजट से छह लाख यूनिफार्म का वितरण किया जाना था, लेकिन अब तक शत प्रतिशत वितरण नहीं हो सका है। वहीं, शत प्रतिशत स्वेटर वितरण न होने पर भी कानपुर की फर्म का 25 प्रतिशत भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वेटर, यूनिफार्म, जूते, मोजे आदि की गुणवत्ता परखने के लिए जल्द ही सत्यापन शुरू कराने की बात भी कही है।