फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कृषि सूचनाओं का एक प्लेटफार्म तैयार करने की कोशिश शुरू

Fri, 15 Nov 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। कृषि संबंधित सूचनाओं का एक प्लेटफार्म तैयार करने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर में शुक्रवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हो रहा है। ये भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत कृषि शिक्षा व अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय ज्ञान प्रबन्धन द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बिहार, झारखण्ड, राजस्थान व उत्तर पूर्वी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय व सम विश्वविद्यालय के करीब 30 पुस्तकालयाध्यक्ष समेत पुस्तकालय सहायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

परियोजना प्रधान अन्वेषक डा. के.एन. काण्डपाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की योजना संपूर्ण भारत के कृषि विश्वविद्यालयों का ऐसा नेटवर्क स्थापित करना और एग्रीकेट कृषि कैटलाग तैयार करना है, जहां पूरे भारत की सूचनाओं को एक जगह जमा किया जा सके। ताकि, इसका प्रयोग वैज्ञानिक शोध में कर किसानों के हित में किया जा सके। पुस्तकालयाध्यक्षों को पुस्तकालय में प्रयोग होने वाले साफ्टवेयर ‘कोहा’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद के प्रोफेसर व पुस्तकालयध्यक्ष व लीड सेन्टर के प्रधान अन्वेषक के डॉ. के. विरंजनेल्लू, कृषि विश्वविद्यालय, चेन्नई के पुस्तकालयध्यक्ष व क्षेत्रीय केन्द्र के प्रधान अन्वेषक डा. जी. रत्ना सभापति समेत भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के सहायक प्राध्यापक डॉ. शरद कुमार सोनवर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed