{"_id":"5da77b278ebc3e93be6352bc","slug":"other-bareilly-news-bly38046479","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि गणना रिपोर्ट देने में लापरवाही, कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि गणना रिपोर्ट देने में लापरवाही, कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कृषि गणना वर्ष 2015-16 की रिपोर्ट डीएम को अब तक नहीं दी गई है। इस पर एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने सभी एसडीएम को नोटिस देते हुए इसके लिए दोषी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
इस गणना के तहत जिले में अनाज उत्पादन सहित कृषि संबंधित अन्य सूचनाएं डीएम को देनी थी, लेकिन तहसीलों से इस वर्ष की कोई रिपोर्ट ही शासन तक नहीं पहुंची है। एडीएम प्रशासन ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट न मिल पाने से केंद्र सरकार के पोर्टल पर भी इस रिपोर्ट को अब तक अपलोड नहीं किया जा सका है। जबकि राजस्व परिषद की तरफ से भी इस रिकार्ड के बारे में बार-बार पूछा जा रहा है। एडीएम ने इसके लिए जिम्मेदार तहसील के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही मानी है और एसडीएम से ऐसे कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो