फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Order to recover Rs 1.27 crore from five accused of power theft

Bareilly News: बिजली चोरी के पांच आरोपियों से 1.27 करोड़ की वसूली के आदेश

Fri, 12 Dec 2025 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Order to recover Rs 1.27 crore from five accused of power theft
बरेली। बिजली चोरी के पांच आरोपियों से 1.27 करोड़ रुपये की वसूली की कार्रवाई तेज हो गई है। इनमें चार आरोपी सुर्खा बानखाना के और एक चक महमूद का है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता (वितरण) ज्ञान प्रकाश ने डीएम को पत्र लिखकर बताया है कि कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जुर्माना भी लगाया गया था। वसूली आदेश जारी होने के बावजूद आरोपियों ने जुर्माना जमा नहीं किया। अब डीएम के निर्देश पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने नौ दिसंबर को वसूली के लिए तहसीलदार सदर को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने सुर्खा बानखाना के मोनीश खान के यहां तीन जनवरी 2024 को बिजली चोरी पकड़ी थी। 1.40 लाख रुपये जुर्माना जमा नहीं करने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसके विरुद्ध अधिशासी अभियंता ने 22.29 लाख रुपये राजस्व निर्धारण प्रस्तावित किया था। इस पर आपत्ति भी मांगी गई थी, लेकिन मोनीश खान ने कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन

सुर्खा बानखाना का बरकान रजा खान भी कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिला था। शमन शुल्क के 2.30 लाख रुपये जमा नहीं किए तो उसके विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 37.32 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण प्रस्तावित किया गया था, जिस पर आरोपी ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके साथ ही, सुर्खा बानखाना के अमन रजा खान से 26,92,628, वसीम खान से 15,39,046 रुपये और गद्दीवाला चक महमूद निवासी गुलाम नबी से 26,57,065 रुपये की वसूली होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed