फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition to construction of cow shed on playground

Bareilly News: खेल मैदान पर गोशाला निर्माण का विरोध

Tue, 06 Feb 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 06 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Opposition to construction of cow shed on playground
फरीदपुर। ग्राम पंचायत सिमरा बहोर नगला के मजरा मनकापुर में खेल मैदान पर गोशाला निर्माण का लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। एसडीएम को दिए प्रार्थनापत्र में ग्रामीणों ने काम बंद कराने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक ही खेल का मैदान है। बड़ी संख्या में युवा यहां प्रतिदिन प्रैक्टिस करते हैं। अब यहां गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। गोशाला बनने के बाद प्रैक्टिस करने के लिए जगह नहीं बचेगी। कई बार शिकायत करने के बाद भी काम बंद नहीं हुआ। ऐसे में गांव के युवा प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी यहां निर्माण बंद किया जाए। ऐसा न होने पर वह लोग लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। एसडीएम फरीदपुर निधि डोंडवाल ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद कार्यवाही की जाएगी। शिकायत करने वालो में बबलू, नरेश पाल, संतोष कुमार, प्रेम पाल, गुड्डू यादव, राजीव सिंह, विनोद, सुनील सिंह, सत्यवीर सिंह, बृजराज, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed