{"_id":"6420a31de4c07896310c8524","slug":"opium-smuggling-was-being-done-from-bareilly-to-uttarakhand-two-arrested-including-woman-baheri-news-c-4-1-bly1032-108128-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली से उत्तराखंड हो रही थी अफीम तस्करी, महिला सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली से उत्तराखंड हो रही थी अफीम तस्करी, महिला सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
देवरनिया। जिले से उत्तराखंड के लिए की जा रही अफीम तस्करी का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। लक्जरी कार से उत्तराखंड की महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन मोबाइल और तीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
रविवार सुबह पुलिस टीम ने थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से तस्करी को ले जाई जा रही अफीम के साथ एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार के मुताबिक जिला बिजनौर के थाना बढापुर के गांव कुआंखेडा के मूल निवासी और फिलहाल उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के केलाखेडा के बैरिया दौलतमाला फार्म निवासी सुखविंदर सिंह और उत्तराखंड के ही जिला ऊधम सिंह नगर के थारा जसपुर के गांव देवीपुरा निवासी पूनम गुप्ता को 255 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से अफीम बिक्री के तीस हजार रुपये, तीन मोबाइल और लक्जरी कार को भी कब्जे में ले लिया है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक इन लोगों ने बताया कि वह थाना भमोरा के गांव मिलक मझारा निवासी राजपाल से अफीम लेकर आ रहे थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार महिला और उसके साथी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ तेजवीर सिंह व अधिकारियों ने टीम को शाबासी दी है।
विज्ञापन
पति के दोस्त संग शुरू किया धंधा, पहली बार में ही फंसे
पुलिस की पूछताछ के मुताबिक पूनम गुप्ता मूल रूप से बस्ती जिले की निवासी है। उसकी शादी बरेली के सीबीगंज में हुई थी। दो बच्चे हुए। इसके बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला ने रोजगार की तलाश में रुद्रपुर का रुख किया और वहां सिडकुल की फैक्टरी में काम करने लगी। वहां दक्ष शर्मा के संपर्क में आई और उससे शादी कर ली। दक्ष की दोस्ती सुखविंदर से है। सुखविंदर का इनके घर आना-जाना था। इन लोगों ने तय किया कि काश्तकारों से अफीम खरीदकर उसकी बिक्री से मुनाफा कमाएंगे। इसी 17 मार्च को यह लोग पहली बार मिलक मझारा गांव जाकर राजपाल की अफीम की खेती देखने गए और उससे अफीम का सौदा कर लिया। यहां से अफीम खरीदकर ले जाते वक्त ये पकड़ गए। दोनों पर इससे पहले कोई मुकदमा नहीं है।