फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operation Smile was fuckin deal

यूं ही निबट गया ऑपरेशन मुस्कान

Sun, 31 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिले में ‘छोटू’ को पकड़कर ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम मना लिया गया। इस ऑपरेशन मुस्कान ने मासूमों के  चेहरों पर कितनी मुस्कान दी यह कह पाना मुश्किल है। क्योंकि महीने भर चले कार्यक्रम में छुड़ाए गए 23 बाल श्रमिकों में से दस का परिवार उनकी मजदूरी के सहारे ही चल रहा था। नियम मुताबिक, बाल श्रमिकों का पुनर्वास भी कराया जाना चाहिए पर जिला प्रोवेशन विभाग ने इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


0 23 बाल श्रमिकों को छुड़ाया 
मानव तस्करी निषेध इकाई और श्रम विभाग ने कुल 23 बाल श्रमिकों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत छुड़ाया शहर के होटल और दुकानों से मुक्त कराया है। 28 और 29 जुलाई को टीम ने कुल 13 बच्चों को छुड़ाया, जो कलकत्ता(प. बंगाल), सैटेलाइट, सुभाषनगर, सीबीगंज, किला व बारादरी थाना क्षेत्र के हैं। इससे पहले 10 बच्चों को छुड़ाया गया, जो अति गरीब थे। 
विज्ञापन


0 यह है ऑपरेशन मुस्कान के उद्देश्य 
- लावारिस बच्चों को सुरक्षित आश्रय दिलाना।
- नशा में लिप्त बच्चों को मुक्त कराना। 
- बिछुड़े बच्चों को परिवार से मिलवाना।
- बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर पुनर्वास। 
   
0 पचा रहे आर्थिक अनुदान का रूपया 
ऑपरेशन मुस्कान की टीम बाल श्रमिकों को जिन दुकानों से पकड़ती है, उस प्रत्येक दुकानदार पर बीस से पचास हजार रूपए का आर्थिक दंड लिया जाता है। नियम है कि इस दंड की मूल राशि के ब्याज को उस बच्चे को प्रतिमाह सहायता राशि के रूप में दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


0 चाइल्ड लाइन ने दिलाई ‘असली मुस्कान’
इस अभियान के दौरान कुछ बच्चों के चेहरे में असली मुस्कान भी आई। पांच महीने से शरणालय में रह रहे 11 वर्षीय विपुल को टीम ने उसके परिवार से मिलाया। चाइल्ड लाइन के रमनजीत ने बताया कि 27 फरवरी को आरपीएफ ने विपुल को उन्हें सौंपा था। बच्चा सिर्फ अपने शहर अलीगढ़ का नाम बता पा रहा था। शनिवार को उसके पिता महेंद्र आकर उसे ले गए। उनका कहना था कि बच्चा मिलने की उम्मीद वे छोड़ चुके थे। टीम ने केरल में लापता बरेली के बच्चे का पता ढूंढकर उसकी मां को सूचना दी है। बच्चा केरल पुलिस को मिला था, वह नवाबगंज के जैट मुड़िया का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed