फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   only one girl student took the exam in Bareilly College

University Exam: बरेली कॉलेज में एक छात्रा ने दी परीक्षा, कक्ष निरीक्षक समेत 20 लोग रहे ड्यूटी पर

Sun, 07 Jan 2024 08:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 08:45 PM IST
सार

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों में स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। छुट्टी वाले दिन भी परीक्षा हो रही है। रविवार को दूसरी पाली में अजब नजारा देखने को मिला। बरेली कॉलेज में दूसरी पाली में सिर्फ एक छात्रा ने परीक्षा दी। 

विज्ञापन
only one girl student took the exam in Bareilly College
दूसरी पाली में परीक्षा देती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों में स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बरेली कॉलेज में रविवार को दूसरी पाली में अजब नजारा देखने को मिला। यहां सिर्फ एक छात्रा की परीक्षा कराई गई। इसके लिए 20 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


कॉलेज में पहली पाली में 1100 से अधिक और तीसरी पाली में 250 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। अब तक सबसे अधिक 15 दिसंबर को प्रथम पाली में 2427 छात्रों ने परीक्षा दी थी। दूसरी पाली में मात्र एक छात्रा परीक्षा में शामिल हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा बोली- उम्मीद नहीं थी अकेले देनी होगी परीक्षा 
बीए तीसरे सेमेस्टर की छात्रा प्रेरणा ने बताया कि उम्मीद नहीं थी कि अकेले परीक्षा देनी होगी। ऐसे में थोड़ा अजीब लगा। फिजिकल एजुकेशन का पेपर आसान आया था, लेकिन लेंग्दी होने से कम समय मिल सका।

UP: 11 हजार के नकली नोट लेकर पुलिस के पास पहुंचा युवक, बताई ये कहानी; कहीं आपके साथ तो नहीं हुआ धोखा

चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि छात्रा को परीक्षा दिलाने के लिए तकरीबन 20 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें एक कक्ष निरीक्षक, एक वरिष्ठ केंद्र अध्यक्ष, एक अतिरिक्त केंद्र अध्यक्ष, एक सहायक केंद्र अध्यक्ष, दो क्लर्क, तीन प्रॉक्टोरियल बोर्ड आदि मौजूद रहे।

पहली पाली में परीक्षार्थियों के पास मिले मोबाइल 
बरेली कॉलेज में रविवार को पहली पाली में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। इसमें 1100 से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे थे। अचानक पहुंचे उड़नदस्ते ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। 

आठ परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल फोन मिलने पर उनकी कॉपियों को जब्त कर उनसे फॉर्म भरवाए गए। उन्हें नई उत्तर पुस्तिका दी गई। दोनों उत्तर पुस्तिकाओं को विवि भेजा जाएगा। नकल सामग्री के बारे में पूछने पर कई छात्रों ने अजीबोगरीब तर्क भी दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed