फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Onion prices have doubled; no relief expected for now.

Bareilly News: दोगुने हुए प्याज के दाम, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

Tue, 25 Aug 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Onion prices have doubled; no relief expected for now.
बरेली। लगातार हो रही बारिश का असर अब रसोई पर साफ पड़ने लगा है। फसल खराब होने के कारण प्याज के दाम अचानक लगभग दोगुने हो गए हैं। इससे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। महीने की शुरुआत में जो प्याज फुटकर बाजार में 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

डेलापीर मंडी के कारोबारियों के अनुसार, वर्तमान में नासिक, इंदौर और उज्जैन से रोज प्याज की करीब 10 गाड़ियां आ रही हैं, जिनसे लगभग 2000 क्विंटल प्याज उतरता है। जिले में इतनी की प्याज की खपत भी है। कारोबारी सुजा उर रहमान ने बताया कि बरसात के सीजन में हर साल प्याज के दाम बढ़ते हैं और बाद में कम हो जाते हैं। इस बार अत्यधिक बारिश के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे निकट भविष्य में कीमतों के नीचे आने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

बरेली मंडी से शहर के अलावा हल्द्वानी, बदायूं, पीलीभीत और आसपास की अन्य छोटी मंडियों में भी प्याज की सप्लाई की जाती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कीमतों में तेजी का असर अन्य जिलों के बाजारों पर भी पड़ रहा है। सुभाषनगर की स्वाति कोली ने बताया कि चीनी के बाद प्याज के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सौ फुटा रोड की वर्षा ने बताया कि इस समय कई खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। त्योहारी सीजन में बजट बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed