फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up nikay chunav 2023 more than two thousand contenders for tickets in all political parties in Bareilly

एक अनार सौ बीमार: बरेली में 392 सीटों पर 2302 दावेदार, भाजपा में टिकट के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

Thu, 13 Apr 2023 10:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2023 10:09 AM IST
सार

निकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए सभी राजनीतिक दलों में दावेदारों की भरमार है। भाजपा में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। चुनाव से पहले प्रत्याशी का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं है।  

विज्ञापन
up nikay chunav 2023 more than two thousand contenders for tickets in all political parties in Bareilly
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सदस्य पद के लिए राजनीतिक दलों के पास दावेदारों की भरमार है। ‘एक अनार सौ बीमार’ कहावत चरितार्थ हो रही है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के पास कुल 2302 आवेदन आ चुके हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों की सीटों की संख्या 392 है। सत्ताधारी दल भाजपा में सबसे अधिक आवेदन आए हैं, जबकि सपा ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में आवेदन लिए ही नहीं।

विज्ञापन

भाजपा : 80 सीटों पर 600 दावेदार

भाजपा में नगर निगम में पार्षद की 80 सीटों पर 600 आवेदन आए हैं। टिकट किसी एक के ही हिस्से में जाना है, ऐसे में 520 अन्य दावेदारों को मनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष की 19 सीटों पर 142 आवेदन मिल चुके हैं। यहां सदस्य पद के लिए 315 दावेदार सामने आए हैं। मेयर सीट पर निवर्तमान मेयर उमेश गौतम, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य व महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा समेत 35 लोगों ने दावेदारी की है।

विज्ञापन


Arif Saras: वरुण गांधी भी हुए भावुक, कहा- ये कहानी खास! इस स्वच्छंद जीव को लौटा दें उसका आसमान, आजादी और मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा: 80 वार्ड, 170 आवेदन

समाजवादी पार्टी में नगर निगम में पार्षद की 80 सीटों पर 170 आवेदन आए हैं। यहां टिकट वितरण में सपा के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। कुछ ही सीट ऐसी हैं, जहां तीन से चार आवेदन हुए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष की 19 सीटों पर 50 आवेदन मिल चुके हैं। यहां सदस्य पद के लिए सपा आवेदन नहीं ले रही है। पार्टी स्तर से अध्यक्ष पद के लिए जिसका टिकट फाइनल होगा, वही सदस्यों का टिकट फाइनल करेगा। मेयर सीट पर निवर्तमान पार्षद राजेश अग्रवाल समेत सात लोगों ने आवेदन किया है। पार्टी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और डॉ. आईएस तोमर के नाम पर भी विचार कर रही है।

कांग्रेस : मेयर सीट पर मिले आठ आवेदन

नगर निगम में पार्षद की 80 सीटों पर 130 आवेदन आए हैं। यहां कांग्रेस के लिए टिकट वितरण कोई कड़ी चुनौती नहीं है। वहीं सभी नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष की 19 सीटों पर 61 आवेदन मिल चुके हैं। यहां सदस्य पद के लिए 320 दावेदार सामने आए हैं। मेयर सीट पर पार्टी को आठ आवेदन मिले हैं। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने बताया कि सभी नाम शीर्ष नेतृत्व को भेज दिए गए हैं। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

बसपा : 80 सीटों पर 171 आवेदन

नगर निगम में पार्षद की 80 सीटों पर 171 आवेदन आए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने टिकट भी लगभग फाइनल कर दिए हैं। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष की 19 सीटों पर 104 आवेदन मिल चुके हैं। यहां सदस्य पद के लिए 170 दावेदार सामने आए हैं। मेयर सीट पर नौ आवेदन मिले हैं। हालांकि पार्टी ने किसी का नाम नहीं खोला है। यह जरूर साफ कर दिया है कि मेयर सीट पर पार्टी की ओर से प्रत्याशी मुस्लिम ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed