फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One more arrested for taking loan from bank through fake appointment letter

Bareilly News: फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिये बैंक से लोन लेने वाला एक और गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
One more arrested for taking loan from bank through fake appointment letter
पिता के फर्जी नियुक्ति पत्र से लिया था 14 लाख रुपये का ऋण
विज्ञापन


बरेली। फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिये बैंकों से ऋण दिलाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पिता का सहायक अध्यापक पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र बनवाया। उसके आधार पर एसबीआई से 14 लाख रुपये का ऋण ले लिया। इस मामले में महिला सहायक अध्यापक समेत चार लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

प्रेमनगर के अमित कुमार ने थाना बारादरी में बदायूं के कल्याण नगर निवासी वंदना वर्मा पर फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए लोन दिलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वंदना वर्मा वर्तमान में डीडीपुरम में रहती हैं। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने वाला गिरोह सक्रिय है। इस मामले में पुलिस ने अब तक सहायक अध्यापक वंदना वर्मा, अर्जुन रस्तोगी और अनिल वर्मा को जेल भेज दिया है। अर्जुन ने धोखाधड़ी कर 24 लाख का लोन लिया था। पुलिस ने अब रामगंगा नगर निवासी रजत सक्सेना को गिरफ्तार किया है। उसने अपने पिता का फर्जी नियुक्ति पत्र बनवाकर 14 लाख रुपये का लोन ले लिया था। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed