फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One million robbed from the prince's Saraf son in Shahi

शाही में प्रधान के सराफ बेटे से दस लाख की लूट

Thu, 16 Jul 2020 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
One million robbed from the prince's Saraf son in Shahi
घटना के बारे में जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भाजपा नेता पिता के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे सराफ, हथियारबंद बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन

पिटाई के साथ हवाई फायरिंग भी की, एसएसपी मौके पर पहुंचे, कांबिंग कराई

शाही (बरेली)। थाने के मिर्जापुर चौराहे पर दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ और उनके पिता भाजपा नेता छोटेलाल से बदमाशों ने बुधवार सरेशाम हथियारों के दम पर चार लाख की नकदी और छह लाख रुपये के जेवर लूट लिए। गांव से पहले रास्ते में मिले बदमाशों ने सराफ के पिता के हाथ में लगा जेवरों का थैला छीन लिया और विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। देर रात एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर पूरे इलाके में बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई।
घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। शाही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौराहे पर दुर्गपाल गंगवार की सराफा की दुकान है। वह दिनरा गांव की प्रधान किरन देवी के बेटे हैं। दुर्गपाल के पिता छोटेलाल भी अक्सर बेटे के साथ दुकान पर बैठते हैं। दुकान बंद करके दुर्गपाल बाइक से घर वापस जा रहे थे। बाइक पर पीछे पिता छोटेलाल गंगवार भी बैठे थे। शीशगढ़ धनेटा रोड से जैसे ही उन्होंने दिनरा की ओर बाइक मोड़ी, दो बदमाश तमंचा ताने सामने खड़े दिखाई दिए। घबराए दुर्गपाल को बाइक रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

इतने में तीसरा बदमाश भी आ गया। तीनों बदमाश छोटेलाल से नकदी जेवर से भरा बैग छीनने लगे। इन्होंने बैग छीनने का विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। साथ ही पिता पुत्र की पिटाई भी की। गुत्थमगुत्था के बाद बदमाश बैग छीनने में कामयाब हो गए। बैग लेकर बदमाश अपनी बाइक से धनेटा की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घबराए दुर्गपाल ने पुलिस को सूचना दी। पहले थाने की पुलिस पहुंची और फिर आसपास के थानों मीरगंज, बहेड़ी, फतेहगंज पश्चिमी, शीशगढ़ थानों से पुलिस बुलाकर कांबिंग की गई पर बदमाशों का पता नहीं लगा। देर रात एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी देहात डॉ. संसार सिंह व दो सीओ भी पहुंच गए। दुर्गपाल से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बैग में करीब छह लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर और करीब चार लाख रुपये थे।

दुकानदार ने मदद नहीं की, पुलिस ने बैठाया

घटनास्थल के पास ही एक मोबाइल शॉप खुली हुई थी। काफी देर तक बदमाश दोनों पिता पुत्र से मारपीट करते रहे और पीड़ित बचने की लिए मदद की गुहार लगाते रहे। बताते हैं कि मोबाइल विक्रेता ने इस दौरान न तो इनकी मदद की और न ही पुलिस को सूचना दी। लूट के बाद में जब बदमाश दोबारा तमंचा लोड करने लगे तो पिता पुत्र ने इसी दुकान में घुसकर अंदर से शटर डाल लिया। घटनाक्रम एसएसपी को बताया गया। तब पुलिस ने इस दुकानदार को बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी।

तो क्या कर रही थी पिकेट

मिर्जापुर चौराहे पर 24 घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहती है। उससे बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर लूटपाट की घटना होना पुलिस की सक्रियता पर सवाल लगा रहा है।

मैंने घटनास्थल देखकर पीड़ित पक्ष से बात की है। अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। कई टीमें आसपास इलाके में कांबिंग कर रही हैं। जल्दी और सही खुलासे का पुलिस प्रयास करेगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed