{"_id":"6966b54e3560b484ee051322","slug":"one-crore-72-lakh-cheated-in-the-name-of-crypto-currency-and-forex-trading-bareilly-news-c-4-vns1074-806453-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्रिप्टो करेंसी व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 72 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्रिप्टो करेंसी व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 72 लाख ठगे
विज्ञापन
बरेली। जालसाजों ने करीब 25 लोगों से क्रिप्टो करेंसी व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कराकर एक करोड़ 72 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने कैंट थाने में रिपोर्ट कराई है। आरोपी खीरी और सीतापुर के निवासी हैं।
कैंट के इचौरिया निवासी दुर्गेश चंद्र शर्मा ने कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उनकी मुलाकात बॉमवीटिक फाउंडेशन बीमैक्स रियल्टी कंपनी के सीईओ जय प्रकाश, डायरेक्टर आशा देवी मौर्य से हुई थी। उन्होंने खुद को खीरी के राजेपुर मितौली का निवासी बताया। आरोपियों ने दुर्गेश को लखनऊ बुलाकर कहा कि उनकी कंपनी क्रिप्टो करेंसी व फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करती है।
वह लोगों से धन का सुरक्षित निवेश कराते हैं और फायदे के तौर पर हर महीने सात से लेकर 15 प्रतिशत तक का ब्याज देते हैं। वह ठगों की बातों में आ गए। कई लोगों के साथ 13 अप्रैल 2025 को लखनऊ के आलमबाग स्थित एक होटल में पहुंच गए। वहां आरोपियों ने मीटिंग बुलाई थी। इसमें कई जिलों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
करीब 25 लोगों से ठगों ने एक करोड़ 72 लाख रुपये हड़प लिए। कैंट थाना पुलिस ने सीईओ महिपाल मौर्य, डायरेक्टर आशा देवी मौर्य, फंड मैनेजर दयाशंकर मौर्य, निकिता मौर्य, सीतापुर निवासी देवेंद्र मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो