फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one and half crore rupees cheated by promising to give a truck on loan in Bareilly

Bareilly News: लोन पर ट्रक दिलाने का झांसा देकर 1.5 करोड़ रुपये ठगे, पीड़ित ने तीन पड़ोसियों पर कराई रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 01:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 01:12 PM IST
सार

बरेली में 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे लोन पर ट्रक दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद उनके खाते से रकम निकाल ली गई। 

विज्ञापन
one and half crore rupees cheated by promising to give a truck on loan in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के रिछा निवासी मुमताज अली से लोन पर ट्रक दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने तीन पड़ोसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 
रिछा कस्बे के मोहल्ला मस्तान निवासी मुमताज अली ने बताया कि वार्ड नंबर सात निवासी साहिब खान, आकिब खान और रहवर मिल निवासी दिलशाद खान उनके पड़ोसी हैं। कुछ दिन पहले तीनों लोगों ने उन्हें बताया था कि वह उनका 15 लाख रुपये का लोन करवा देंगे। उसमें उन्हें पांच लाख रुपये की सब्सिडी भी मिल जाएगी। इससे उन्हें पांच लाख रुपये का फायदा हो जाएगा। उसके बाद वह आराम से अपना ट्रक खरीद सकते हैं और उसे किराये पर चलाकर रुपया पैदा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सादा कागजों पर कराए थे हस्ताक्षर 
मुमताज का कहना है कि पड़ोसी होने की वजह से वह उनकी बातों में आ गए। 16 जून 2024 को आरोपी उनके घर आए और उनसे पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड आदि की फोटो कॉपी ले गए। उन्होंने उनसे कुछ सादा कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए थे। उसके बाद आरोपी उन्हें लगातार लोन कराने का आश्वासन देते रहे। अभी कुछ दिन पहले साहिब खान की कॉल आई। उसने कहा कि वह बैंक जाकर क्यूआर कोड ले आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह 29 अगस्त को बैंक पहुंचे। वहां शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके खाते से 1.5 करोड़ रुपये का ट्रांजक्शन हुआ है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खाते से निकल गए 4.14 लाख रुपये
बारादरी थाना क्षेत्र में डोहरा रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी राजबाला से 4.14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। राजबाला ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर लगातार एक नंबर से मेसेज आ रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने वह मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। 

इसके बावजूद उनके मोबाइल नंबर पर मेसेज आते रहे। हैरत की बात यह है कि उनके मोबाइल नंबर से भी मेसेज फॉरवर्ड होते रहे। 10 अक्तूबर को रात आठ बजे उनके मोबाइल पर 2 लाख और 2.14 लाख रुपये कटने के मेसेज आए। यह देखकर वह रात नौ बजे ही एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed