फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   old sever line chocked due to central sever line

सेंट्रल सीवर लाइन के चक्कर में पुरानी लाइन चोक, मनमानी खोदाई से लोगों को हो रही काफी परेशानी

Mon, 08 Feb 2021 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
old sever line chocked due to central sever line
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल सीवर लाइन बिछाने के लिए अनियोजित तरीके से हो रही खोदाई से रामपुर बाग में पुरानी सीवर लाइन चोक हो गई है। इससे लोग दो दिन से परेशान हैं। उनकी शिकायत पर रविवार को नगर निगम की टीम ने पुरानी लाइन की सफाई का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले शहर में सेंट्रल सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। मगर मनमाने तरीके से हो रही खोदाई से कभी पुरानी सीवर लाइन चोक हो जाती है तो कभी पानी की पाइपलाइन फट जाती है, लेकिन कार्यदायी संस्था काम के तरीके में सुधार नहीं कर रही है। अब गांधी उद्यान से चौकी चौराहा मार्ग पर सेंट्रल सीवर लाइन की खोदाई के दौरान प्रभा सिनेमा के सामने रामपुर बाग की पुरानी सीवर लाइन चोक हो गई।
विज्ञापन


सीवर लाइन में मिट्टी भरने से पानी की निकासी रुक गई है। मेनहोल मलबे से भर गए हैं। इसे लेकर रामपुर बाग के लोगों ने नगर निगम में शिकायत की तो रविवार को पुरानी सीवर लाइन की सफाई कराने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी पुलिस लाइन के सामने तीन दिन पहले धंस गई थी सड़क
पुरानी पुलिस लाइन के सामने सड़क धंसने से बने गड्ढे का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन जल निगम या नगर निगम के अफसरों ने इसे दुरुस्त कराने की जरूरत नहीं समझी है। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


अनदेखी के चलते हो सकता है हादसा
दो दिन पहले पुलिस लाइन के सामने और रेलवे कॉलोनी के गेट पर खोखली हो चुकी करीब दो मीटर सड़क धंस गई थी। इससे वहां गड्ढा बन गया था लेकिन इसे बंद न कराने से इसका आकार लगातार बढ़ रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि नगर निगम और जल निगम की अनदेखी के चलते यहां कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed