फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old city shrouded in Christmas colors

क्रिसमस के रंग में डूबा रहा शहर

Mon, 26 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Old city shrouded in Christmas colors
Old city shrouded in Christmas colors - फोटो : बरेली, अमर उजाला
क्रिसमस का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। पूरा शहर किसी न किसी तरह इस त्योहार के  रंग में रंगा दिखाई दिया। खास तौर से ईसाई बहुल इलाकों में सजावट के साथ स्टार कंदील भी चमकती नजर आई। चर्च पर विशेष आराधना के लिए श्रद्धालु जुटे तो मेलों का भरपूर आनंद लिया। यहां पर लोग नए और रंग बिरंगे वस्त्रों में नजर आए। चर्च की प्रार्थना के बाद एक दूसरे के घरों में भी लोगों का दिन भर आना जाना लगा रहा। इस बीच क्रि समस की बधाईयों का दिन भर तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सेंट अल्फांसस चर्च: विशप कोनरॉड स्थित इस इस चर्च में सुबह आराधना सभा हुई। इसमें विशेष प्रार्थना बिशप इग्नेशियस डिसूजा ने की। चर्च की टीम ने गीत प्रस्तुत किए। फादर डेरिक पिंटो ने आभार व्यक्त किया।   
विज्ञापन

क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च: शहर का सबसे बड़ा कार्यक्रम इसी चर्च में आयोजित किया गया। इसमें सुबह साढ़े दस बजे बड़े दिन की मुख्य आराधना करते हुए पादरी परविंदर मैसी ने वर्ष भर की आशीषों के लिए परमेश्वर का धन्यवाद दिया। साथ ही सभी के लिए प्रार्थना की। विषेश आराधना में संदेश देते हुए मुख्य पास्टर पादरी सुनील के मसीह ने सभी से अपने पाप के लिए क्षमा मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का दूसरा आगमन कभी भी हो सकता है। इस लिए उनसे उद्धार पा लेने का सबसे अच्छा अवसर आज और अभी है। पादरी सुनील के मसीह ने धन्यवाद दिया। पादरी अतुल जेनवियर ने बाईबिल का पाठ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दयानिधि दिल्लू के निर्देशन में चर्च क्वायर ने विशेष गीत व अन्य सामूहिक गीतों की अगुवाई की। इसमें विनय जोजफ सीएल सिंह व मॉरिस मैसी, शैलेंद्र ने वाद्य संगत किया। चर्च में चरनी के दृश्य की झांकी ट्रेजरार अविनाश मसीह और संजय विकिंसन की देख रेख में सजाई गई। इसके अलावा अन्य झांकिया भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बाद में चर्च की ओर से सैकड़ों लोगों को कपड़े बांटे गए। इसके अलावा शाम को चर्च में बड़ी स्क्रीन पर मसीही गीतों और गवाहियों के वीडियो चलाए गए। इससे पहले चर्च में बच्चों का बप्तिसमा संस्कार भी संपन्न हुआ।  
मीडिया प्रभारी जसवंत शैपर्ड प्रसाद ने बताया कि सोमवार को मैथोडिस्ट गर्ल्स हास्टल में मैदान पर बच्चों के विशेष खेल पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे। 27 व 28 दिसंबर को इसी मैदान पर बटलर मैमोरियल क्रिकेट मैच होगा। 

फ्रीविल बैप्टिस्ट चर्च: यहां पर क्रिसमस की आराधना हषोल्लास के साथ संपन्न हुई। आराधना में परमेश्वर का संदेश चर्च के मॉडिरेटर डा. ईएम लाल ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु का अवतार संपूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ। प्रार्थना पादरी जार्ज बर्ज ने की। पादरी विश्वास शर्मा ने बाईबिल पाठ किया। इस दौरान विशेष गीत चर्च यूथ तथा पादरी किरन मसीह, सुनील सिंह व चंद्र पाल ने गाए। आराधना का संचालन वरिष्ठ पादरी सुनील सी लाल ने किया।

 मैथोडिस्ट चर्च वीर भट्टी: इस चर्च में क्रिसमस की आराधना पादरी एलवा चरन ने कराई। इसमें संडे स्कूल के बच्चों ने गीत गाए। रचना मैसी ने बाईबिल का पाठ किया। महिलाओं ने कव्वाली प्रस्तुत की। ले-प्रीचर एसपी लाल ने देश की एकता व प्रेम और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। चर्च सचिव विनोद दयाल ने आभार व्यक्त किया। पादरी आशीष वचन ने आराधना कराया। 


अन्य चर्च: इंटरडिपेंटेंट चर्च सहित इज्जतनगर, हवाई अड्डा, आईवीआरआई, ईसाईयों की पुलिया, कैंट चर्च, मिशन चर्च आदि में इसी तरह के कार्यक्रम हुए। 

चर्च पर लगा मेला
बरेली। क्रिसमस के मौके पर शहर के क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च और फ्रीविल बैप्टिस्ट चर्च के बाहर मेले का आयोजन भी किया गया। जहां खेल खिलौने, झूले, खानपान और तमाम वस्तुओं के स्टाल लगाए गए। यहां सबसे ज्यादा भीड़ चाट के स्टालों पर रही। जहां छोटे से बड़े तक चाट का स्वाद लेने मशगूल नजर आया। वहीं बच्चे झूलों आनंद लेने और खिलौने की खरीदारी में लगे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed