फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers' order on the fire brigade

Bareilly News: अग्निशमन विभाग के ठेंगे पर अफसरों का आदेश

Thu, 03 Oct 2024 07:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Officers' order on the fire brigade
बरेली। डीएम-एसएसपी ने रविवार को ही सभी विभागों के अफसरों की मौजूदगी में आतिशबाजी के अवैध भंडारण को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे, पर जिम्मेदारों ने उसे हवा में उड़ा दिया। सिरौली में हुए हादसे पर जिम्मेदार सही समय पर ठोस कार्रवाई करते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात इलाकों में मानकों को ताक पर रखकर आतिशबाजी का धंधा चल रहा है। इस बार प्रशासन ने शहर के कई आतिशबाजी कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। वैसे सालभर सौ फुटा रोड पर आतिशबाजी का बाजार सजा रहता है। रामलीला मैदान और एमबी इंटर कॉलेज मैदान पर भी आतिशाबाजी की दुकानें लगती रही हैं। ये सभी जगह आबादी के बीच में हैं। इस साल प्रशासन ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। इस कारण पटाखा व्यापारी नई जगह पर लाइसेंस लेने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी लाइसेंस लेने के बाद अपने स्टाल शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगवाते हैं। वहां आग बुझाने के लिए सिर्फ रेत रखा होता है। इन व्यापारियों पर हर बार कार्रवाई करने का दावा किया जाता है, लेकिन दीपावली आते ही सभी अपनी दुकान लगाने में कामयाब हो जाते हैं। पिछले साल डीएम ने सख्ती की थी तो सौफुटा पर दुकानें नहीं लग सकी थीं। इस बार रविवार को डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि आतिशबाजी का अवैध भंडारण मिला तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बावजूद सिरौली थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग के अफसरों ने आदेश हवा में उड़ा दिए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed