फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers kept getting photographs taken, garbage not picked up from posh areas

Bareilly News: फोटो खिंचवाते रहे अफसर, पाॅश इलाकों से नहीं उठा कूड़ा

Tue, 03 Oct 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Officers kept getting photographs taken, garbage not picked up from posh areas
बरेली। गांधी जयंती पर अफसर हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचाने में व्यस्त रहे। वहीं, कई पॉश इलाकों में लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठा। सिविल लाइंस में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारी नहीं पहुंचे। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लगा रहा।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जबकि नगर निगम के अफसर शनिवार को ही वैकल्पिक व्यवस्था प्रभारी होने का दावा कर चुके हैं। नगर निगम के 37 वार्डों में डोर-डोर टू कूड़ा उठान की व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। कार्यदायी संस्था मेसर्स आनंद नारायण साहू को काली सूची में डाला गया है। नई संस्था का चयन नहीं हो सका। इस बीच सिविल लाइंस की पॉश कालोनियों में भी घर-घर कूड़ा लेने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचे। नागरिकों ने इसकी शिकायत की है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के सुचारू होने में थोड़ा समय तो लगता ही है। दो दिन में व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावी होगी। प्रत्येक वार्ड में घर-घर कूड़ा लेने के लिए उन्हीं कर्मचारियों को लगाया गया है। मंगलवार से सुचारु रूप से कूड़े का उठान होगा।
विज्ञापन

चौपुला से रेलवे स्टेशन तक बदबू ने किया बेहाल
चौपुला से रेलवे स्टेशन और सुभाषनगर जाना है तो माल गोदाम होते हुए गुजरना पड़ेगा। सोमवार को वहां कूड़े से उठ रही बदबू ने लोगों को बेहाल किया।
धनवंतरित चौराहे के निकट कूड़े के ढेर
रामपुर गार्डन में धनवंतरि चौराहे के निकट कूड़े का अंबार है। राहगीरों ने बताया कि पॉश कॉलोनी का यह हाल है तो शहर के भीतरी मोहल्लों का क्या हाल होगा।
अग्रसेन पार्क के बाहर कूड़े का ढेर
सिविल लाइंस के अग्रसेन पार्क के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोग बोले- अब आप ही बताएं, कैसे टहलने जाएं। जब से कूड़ा उठाने की व्यवस्था फेल हुई है, तब से पार्क में आने वाले घट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी मार्ग पर डाक्टर्स कॉलोनी और भटनागर कॉलोनी में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था फेल है। लोग अपने घरों के बाहर मुख्य मार्ग के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। कर्मचारी उसे भी नहीं उठा रहे हैं।
सात दिनों से नहीं उठा कूड़ा

सात दिनों से कूड़ा लेने कोई नहीं आया। अखबार में पढ़ा था कि नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है पर यहां इसका कोई असर नहीं नजर आया। - सुमन कुमार मेहरा, डाक्टर्स कॉलोनी

गांधी जयंती पर भी कूड़ा पड़ा रहा। अफसर झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे। कॉलोनियां व प्रमुख सड़कें कूड़े से पटी रहीं। बदबू ने बेहाल किया। - वीरेंद्र गंगवार, सिविल लाइंस

हर महीने निश्चित समय पर यूजर चार्ज तो वसूलकर ले जाते हैं पर नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं होता। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। - अमित कुमार शर्मा, कचहरी


मुझे लगता था कि स्मार्ट सिटी होने के बाद सफाई व्यवस्था भी स्मार्ट तरीके से कराई जाएगी, लेकिन यहां तो पहले से संचालित व्यवस्था भी फेल है। - सतीश चंद्र गुप्ता, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed