फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers and workers digested Rs 21 lakh from Kisan Kalyan Mela

Bareilly News: किसान कल्याण मेले का 21 लाख रुपये हजम कर गए अफसर और कर्मी

Thu, 06 Feb 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Officers and workers digested Rs 21 lakh from Kisan Kalyan Mela
बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक ब्लाॅक में एक दिवसीय किसान कल्याण मेला लगाने के लिए आए 21.56 लाख रुपये को कृषि विभाग के दो अफसरों और 49 कर्मियों ने हड़प लिया। शिकायत पर दो कमेटियों से जांच कराई गई। जांच के बाद सीडीओ ने तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी के निलंबन और सात कर्मियों से रिकवरी की संस्तुति की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कृषि विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए सभी ब्लॉकों में एक दिवसीय मेला लगाया जाना था, लेकिन केवल औपचारिकता निभाई गई। कई ब्लॉकों में मेला ही नहीं लगा। सत्र 2021-22 का समापन होते ही मेले के मद की धनराशि का बंदरबांट शुरू हो गया। 31 मार्च 2022 को तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी व प्रभारी उप निदेशक कृषि धीरेंद्र कुमार चौधरी ने किसान मेले के मद से 14,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।
विज्ञापन

तत्कालीन कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा के खाते में 12,500 रुपये भेजा। फरीदपुर में तैनात लिपिक के खाते में 11,700, गोदाम प्रभारी यज्ञदेव शर्मा के खाते में 79,985, बीटीएम विक्रम सिंह के खाते में 79,890, वीरेंद्र कुमार के खाते में 79,890, संंविदा कर्मी जगन लाल के खाते में 1,43,000, एडीओ बहेड़ी के खाते में 6484 रुपये भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही कृषि विभाग के कर्मचारी देशराज, जयपाल, सुभाष कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, रवी शंकर सिंह, सुनील कुमार, सूर्य प्रकाश, डोरी लाल, प्रकाश सक्सेना, खेमकरन, सुखलाल, सर्वेश, मोहन स्वरूप, राजीव कुमार आदि के खातों में धनराशि भेजी गई। अफसरों और कर्मियों के खाते में किसान मेला मद के कुल 21,56,949 रुपये भेजे गए। मामला प्रकाश में आने के बाद जगन लाल को हटा दिया गया।
शिकायत पर डीआरडीए के पीडी और उप निदेशक कृषि ने जांच की। इसके बाद सीडीओ और वित्त एवं लेखाधिकारी ने जांच की। जांच में साफ हुआ कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने धनराशि अपने खातों में ली। इसलिए सीडीओ जग प्रवेश ने कृषि निदेशक को पत्र लिखकर तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी के निलंबन की संस्तुति की है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
सात कर्मियों से रिकवरी का आदेश
सीडीओ जग प्रवेश ने उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह को निर्देशित किया है कि वह बीज भंडार प्रभारियों अनिल कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, रवि शंकर, सुनील कुमार, सूर्य प्रकाश और यज्ञदेव शर्मा से 5,57,635 रुपये की रिकवरी करें। यह सभी वर्तमान में क्रमश: बीज भंडार भोजीपुरा, नवाबगंज, भदपुरा, भमोरा, मझगवां, क्यारा और रामनगर में तैनात हैं। रिकवरी न होने पर उप निदेशक कृषि के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रमोद यादव (संवाद)

--------
किसान कल्याण मेले के लिए आई धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत शासन से हुई थी। उसकी जांच सीडीओ स्तर से हुई और रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जांच टीम ने कार्रवाई की संस्तुति की है। शासन से कार्रवाई चल रही है। - राजेश द्विवेदी, संयुक्त निदेशक कृषि, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed