फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officer under tension from dilapidated single road, saw a place for temporary bus stand

जर्जर सिंगल रोड से तनाव में अफसर अस्थाई बसअड्डा के लिए देखी जगह

Tue, 31 Aug 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Officer under tension from dilapidated single road, saw a place for temporary bus stand
लाल फाटक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फरीदपुर में गौसगंज नहर वाले रोड को वन करने करने की तैयारी
विज्ञापन

परिवहन निगम रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था बनाने में जुटा

बरेली। लाल फाटक पर 90 दिनों तक ट्रैफिक बंद रहने के दौरान वहां से गुजरने वाली यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए गहन मंथन चल रहा है। बदायूं की ओर रोडवेज बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम के अधिकारी मशक्कत में जुट गए हैं। सोमवार को अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए जगह चिह्नित करने को टीम भेजी गई। वहीं, मंगलवार को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बरेली और रुहेलखंड डिपो के एआरएम की बैठक बुलाई है।
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया बदायूं की ओर प्रतिदिन सौ से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। लाल फाटक पर 90 दिनों तक डायवर्जन रहने के दौरान बसों का आवागमन बाधित होगा। फरीदपुर होकर रोडवेज बसें निकालने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। कोरोना के चलते पहले ही परिवहन निगम आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में यह विकल्प कारगर नहीं है। चौपुला से रोडवेज बसें शहर में लाने पर चौपुला, पटेल चौक और चौकी चौराहा पर जाम की समस्या और विकराल हो जाएगी। ऐसे में बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बदायूं रोड पर अस्थायी बस अड्डा बनाना भी एक विकल्प है। बस अड्डा बनाने के लिए उपयुक्त जगह का चुनाव करने के लिए सोमवार को सर्वे भी कराया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। इस दौरान बदायूं की ओर बसों के संचालन की सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर में जाम से बचाने को दो ओर से वाहन गुजारने की तैयारी

बरेली। लाल फाटक पर रूट डायवर्जन के दौरान फरीदपुर में दो मार्गों से वाहन गुजारने की तैयारी चल रही है। इस पर अधिकारी मंथन कर रहे हैं, मंगलवार को बैठक के बाद रूट डायवर्जन का प्लान तैयार उसे जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि फरीदपुर में बुखारा रोड और नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले गौसगंज नहर मार्ग की स्थिति अच्छी नहीं है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, वहां यातायात का दबाव बढ़ने से जाम लगने की संभावना है। ऐसे में बदायूं की ओर से बरेली या लखनऊ की ओर जाने वाला ट्रैफिक इस रोड से गुजारने की तैयारी है। हालांकि उससे पहले सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा लखनऊ से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे से स्टेशन रोड पर फरीदपुर होकर बदायूं की ओर भेजने पर विचार चल रहा है। मंगलवार को इस संबंध में बैठक करके निर्णय लिया जाएगा।

एक-दो दिन टल सकता है निर्णय 

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए डीएम का पत्र मिला है। मगर रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते रूट डायवर्जन का प्लान तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में फाटक बंद करने का निर्णय एक-दो दिन आगे बढ़ सकता है।

चनेहटी साइडिंग पर आने-जाने को कुछ जगह देने पर विचार

लाल फाटक पर दोनों ही फाटक बंद किए जाने हैं। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन पर रैक के जरिये आने वाले सीमेंट समेत अन्य सामान की ढुलाई भी बंद हो जाएगी। इसको लेकर ट्रांसपोर्टर्स ने एसपी ट्रैफिक से मुलाकात करके अपनी दिक्कतें बताई हैं। कहा है कि इससे उनका काफी नुकसान होगा। उनकी समस्या को देखकर वहां से बुखारा की ओर जाने के लिए कुछ जगह देने पर विचार हो रहा है।

बंद होंगी दुकानें, आवागमन होगा मुश्किल

लाल फाटक के आसपास झील गौंटिया समेत कुछ छोटे-छोटे गांव और कॉलोनियां भी हैं। फाटक बंद होने से इन लोगों का रास्ता भी बंद हो जाएगा। ऐसे में उनका रास्ता बनाने को लेकर भी मंथन चल रहा है। इसके अलावा लाल फाटक पर दोनों फाटकों के बीच स्थित तमाम दुकानें भी निर्माण कार्य के दौरान बंद होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed