फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ODOP also includes jewelery and bamboo products

ओडीओपी में आभूषण और बांस उत्पाद भी शामिल

Thu, 30 Apr 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
ODOP also includes jewelery and bamboo products
बिजनेस - फोटो : self

सरकार ने बरेली समेत 20 जिलों में अतिरिक्त उत्पाद किए घोषित

विज्ञापन
बरेली। प्रदेश सरकार ने बरेली समेत प्रदेश के बीस जिलों में वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना में अतिरिक्त उद्योग-धंधों को मान्यता दे दी है। इससे बरेली में आभूषण निर्माण और बांस कारोबार से जुड़े हजारों कारीगरों को फायदा होगा। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं में इन दोनों उत्पादों की भागीदारी भी होगी।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कुछ माह पहले केंद्र और प्रदेश सरकार से बरेली के सोने-चांदी के आभूषण, बांस उत्पाद और फर्नीचर उद्योग को एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल करने का अनुरोध किया। इससे पहले बरेली में ओडीओपी योजना में सिर्फ जरी जरदोजी शिल्प ही मान्य था। केंद्रीय मंत्री की सलाह पर उद्योग विभाग ने सर्वे कराया। इसमें आभूषण और बांस कारीगरों की बड़ी तादाद सामने आई। इसके बाद जिला अधिकारी नितीश कुमार ने शासन से आग्रह किया कि इन दोनों शिल्पों को ओडीओपी योजना में शामिल कर लिया जाए। इस पर राज्यपाल ने दोनों उत्पादों को मान्यता दे दी।
विज्ञापन


जिले में सोना-चांदी शिल्पी 15 हजार
वार्षिक कारोबार एक हजार करोड़ रुपये
बांस उत्पाद शिल्पी 04 हजार
वार्षिक टर्नओवर 35-40 करोड़ रुपये
(उपरोक्त आंकड़े उद्योग विभाग द्वारा कराए सर्वे अनुसार)

बरेली में बनेगा डिजाइन और डेवलपमेंट सेंटर

ओडीओपी योजना में स्वर्णकारी और बांस शिल्प शामिल हो गया है। इसे आधुनिक बनाने और देशभर में पहचान दिलाने के लिए यहां डिजाइन और डेवलपमेंट सेंटर तथा कच्चे माल के लिए बैंक की स्थापना प्रस्तावित है। इससे कारीगरों को स्थानीय स्तर पर ही सस्ता और अच्छा माल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed