फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nut got stuck in child nose doctors removed it through surgery in Bareilly

Bareilly News: खेलते समय बच्चे की नाक में फंसा नट, सीएचसी पर चिकित्सकों ने सर्जरी कर निकाला

Sat, 20 Dec 2025 06:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Dec 2025 06:10 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर कस्बा में खेलते समय बच्चे की नाक में नट चला गया। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो वह छटपटाने लगा। परिजन तुरंत उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सर्जरी कर नाक से नट बाहर निकाला। 

विज्ञापन
nut got stuck in child nose doctors removed it through surgery in Bareilly
चिकित्सकों ने सर्जरी कर नाक से निकाला नट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बे के चार वर्षीय बच्चे की नाक में खेलने के दौरान नट चला गया। इससे बच्चे की सांस अटकने पर वह छटपटाने लगा। परिजन बच्चे को साथ लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने सर्जरी कर नाक में फंसा नट निकाला। फिलहाल पीड़ित बच्चे को भर्ती कर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक बच्चे को लेकर उसकी मां फातिमा अस्पताल पहुंची थीं। गंभीर हालत देख डॉ. तरुण शर्मा ने टीम के साथ ऑपरेशन का निर्णय लिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद नट निकाला और सांस लेने के लिए अवरुद्ध श्वसन मार्ग सुचारू हुआ। 
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बच्चे की स्थिति स्थिर है। निगरानी के बाद बच्चे को डिस्चार्ज किया जाएगा। कहा कि ऑपरेशन की सफलता से जाहिर है कि सीएचसी पर कुशल और निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध है। इसी सर्जरी के निजी अस्पताल में करीब 50 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed