फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NSS students performed in Atal Auditorium of Ruhilkhand University Bareilly

Bareilly: रुहेलखंड विवि के अटल सभागार में बिखरे संस्कृति के रंग, 11 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दीं प्रस्तुतियां

Tue, 28 Feb 2023 01:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Feb 2023 01:34 PM IST
सार

राष्ट्रीय एकता शिविर में अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत, संगीत और नृत्य के जरिए एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भारत देश की विविधता में एकता को दर्शाया।

विज्ञापन
NSS students performed in Atal Auditorium of Ruhilkhand University Bareilly
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर के तीसरे दिन सोमवार को मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां स्वयंसेवकों ने दीं। अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत, संगीत और नृत्य के जरिए उन्होंने भारत देश की विविधता में एकता को दर्शाया। मंच पर परिचर्चा, प्रतियोगिता, श्रमदान, महिला सुरक्षा और चुनौतियां, उनके समाधान पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के प्रायोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ की ओर से ‘राष्ट्रीय एकता शिविर’ का सोमवार को तीसरा दिन रहा। इसमें छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों के 210 स्वयंसेवक और अधिकारियों ने सहभागिता की है। शिविर के तहत विभिन्न विषयों पर परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्यों के खान-पान, भाषा आदि का स्वयंसेवकों ने मंचन किया। इनकी प्रस्तुतियों ने विश्वविद्यालय परिसर में लघु भारत का माहौल बनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

योग से करें दिन की शुरुआत 

तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने अपने राज्य की परंपरागत जीवनशैली में समाज के लिए रोजाना सहयोग के बारे में जाना। स्वास्थ्य के लिए दिन की शुरुआत योग से करने के बारे में बताया गया। दिन भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था बिहार और उत्तराखंड के स्वयंसेवकों ने संभाली। एनएसएस ईटीआई प्रशिक्षक राहुल सिंह परिहार ने श्रमदान कर श्रम सीकर के बारे में जानकारी दी। फिर प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।

व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप, प्रबंधन का सीखा गुर

शिविर निदेशक डॉ. अशोक श्रोती ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के इतिहास की जानकारी देते हुए उन्हें व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप और प्रबंधन के बारे में बताया। डॉ. राज किशोर प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत अन्य जानकारियां साझा कीं।  सांस्कृतिक सत्र में हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवकों ने प्रस्तुतियां दीं। शिविर समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को एकजुट होकर एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति को सीखने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed