फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now women of self-help groups will bring electricity bill to you

अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आप तक पहुंचाएंगी बिजली बिल

Sat, 24 Oct 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now women of self-help groups will bring electricity bill to you
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बिथरी ब्लॉक में महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिल वितरण के बदले पावर कॉरपोरेशन देगा कमीशन

बरेली। पावर कॉरपोरेशन ने बिल वितरण में होने वाली गड़बड़ियों और शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को अपने नेटवर्क से जोड़ना शुरू कर दिया है। कॉरपोरेशन चयनित समूहों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं तक बिजली बिल पहुंचाएगा। शुक्रवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक में महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षित भी किया गया। शहरी क्षेत्र में भी यह समूह जल्द ही बिल वितरण कार्यक्रम से जोड़े जाएंगे।
घर बैठे हो रही रीडिंग और कागजों पर बिजली बिल वितरण से कॉरपोरेशन और उपभोक्ता दोनों ही परेशान हैं। समय पर और सही बिल नहीं मिलने से हजारों लोग भुगतान नहीं कर पाते हैं। इसलिए कॉरपोरेशन ने महिला स्वयं सहायता समूह से बिल वितरण और वसूली कार्य में लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति सप्ताह के तहत शुक्रवार दोपहर बिथरी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे चीफ इंजीनियर तारिक मतीन ने कहा कि बिल वितरण से जुड़ने वाली महिलाएं इससे स्वावलंबी बनेंगी। उन्हें इस काम के लिए कॉरपोरेशन आकर्षक कमीशन भी देगा। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह सदस्य बिल वितरित करने के साथ ही उपभोक्ताओं से भुगतान भी संग्रह करेंगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) तारिक जलील, एक्सईएन उमेश चंद्र सोनकर ने योजना संबंधी जानकारी दी। बताया गया कि सभी ब्लॉकों में महिला स्वयं सहायता समूह कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed