फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now there will be strictness on the attendance of students, report will be sent to the government every month

Bareilly News: अब विद्यार्थियों की उपस्थिति पर होगी सख्ती, हर माह शासन को जाएगी रिपोर्ट

Fri, 09 Jan 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Now there will be strictness on the attendance of students, report will be sent to the government every month
बरेली कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित बैठक में लिया गया फैसला, 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज अब विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। फरवरी से शुरू होने वाले नए सत्र में अब स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों की उपस्थिति का हर माह का ब्योरा विभागाध्यक्षों को डीन स्टूडेंट वेलफेयर व प्राचार्य को भेजा जाएगा। ये फैसला बरेली कॉलेज के सेमिनार हॉल में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में लिया गया।
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से यूपी डिग्री काॅलेज स्कोर कार्ड पोर्टल के लिए सभी डिग्री कॉलेजों की सीधी निगरानी की जाएगी। इसके लिए सभी डिग्री कॉलेजों को 43 बिंदुओं को प्रोफाॅर्मा भरने व आख्या भी मांगी गई। जिसमें ये चर्चा भी हुई कि अब तक अधिकांश विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं है, जबकि छात्रवृत्ति व परीक्षा देने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसे में यदि बनावटी उपस्थिति दी जाती है तो समस्या है, यदि वास्तविक उपस्थिति दी जाती है तो विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहेगा। कुछ शिक्षकों ने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाए, लेकिन ऐसे में कई विभागों में कम विद्यार्थी और अधिक शिक्षकों की भी समस्या सामने आएगी। इस मामले के लिए एक समिति गठित करने पर सहमति बनी। हर माह की उपस्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर भेजना होगा, जिसके साथ ही पंजीकरण पुस्तिका की फोटो भी अपलोड होगी। जिसे अब आगामी सम सत्र से शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रीन कैम्पस इनिशिएटिव के प्रयास, कैंपस के फ्लोरा फौना की पहचान, इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू, ट्यूटोरियल्स, रिसर्च पर भी महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बैठक में प्राचार्य प्रो. ओपी राय, चीफ प्राक्टर प्रो आलोक खरे, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, डीएसडब्लू प्रो. बीनम सक्सेना, प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा, स्थापना प्रभारी प्रो. दया राम, प्रो वीपी सिंह, प्रो. स्वदेश सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed