फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now preparations are underway to increase coaches in Meerut-Varanasi Vande Bharat.

Bareilly News: अब मेरठ-वाराणसी वंदे भारत में कोच बढ़ाने की तैयारी

Tue, 28 Apr 2026 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 Apr 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Now preparations are underway to increase coaches in Meerut-Varanasi Vande Bharat.
आठ कोच के साथ शुरू हुई बरेली होकर पहली 22546-45 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में पिछले दिनों कोचों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई। अब रेलवे 22489-90 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत में आठ से बढ़ाकर 16 कोच करने की तैयारी में जुट गया है। इस गाड़ी का संचालन मेरठ-लखनऊ के बीच शुरू किया गया था, लेकिन बाद में वाराणसी तक विस्तार दिए जाने के बाद गाड़ी को वाराणसी तक विस्तार दे दिया गया।
विज्ञापन


मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 70 फीसदी खाली दौड़ रही थी। अगस्त 2025 में इस गाड़ी को अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार दिया गया। लखनऊ के अलावा दो प्रमुख तीर्थ स्थल भी ट्रेन के रूट से जुड़ गए। इसके बाद ऑक्यूपेंसी में सुधार हुआ और टिकटों की बुकिंग बढ़ गई। अब रेलवे ने मेरठ-वाराणसी वंदे भारत में भी कोचों की संख्या आठ से बढ़ाकर 16 करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को छोड़कर सप्ताह में दोनों ओर से छह-छह दिन चलने वाली यह गाड़ी एक ओर से 783 किमी की दूरी 11:50 घंटे में तय करती है।
विज्ञापन

देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के बाद अब मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए जाएंगे। यह निर्णय वाराणसी तक विस्तार के बाद ट्रेन में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया गया है। इस बदलाव से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है। वाराणसी तक सेवा के विस्तार के बाद इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले यह ट्रेन कम कोच के साथ संचालित हो रही थी। अब इसे अधिक क्षमता के साथ चलाया जाएगा। 16 कोच होने से अधिक यात्रियों को यात्रा करने का अवसर मिलेगा। यह कदम यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विस्तार यात्रियों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक था। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि ट्रेन की लोकप्रियता बढ़ने के कारण टिकटों की बुकिंग भी बढ़ी है। इस कारण गाड़ी में कोचों की संख्या बढ़ाना प्रस्तावित है।



वंदे भारत की बढ़ती लोकप्रियता

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश भर में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। देहरादून-लखनऊ मार्ग पर भी यात्रियों की अच्छी संख्या दर्ज की गई है। मेरठ-वाराणसी मार्ग पर भी विस्तार के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। 16 कोच का प्रावधान इस बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक होगा। यह भारतीय रेलवे की आधुनिक सेवाओं के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को दर्शाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed