फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now plastic pots taking place of earthen pots

अब प्लास्टिक के गमलों में आंगन के बाग

Tue, 27 Feb 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 27 Feb 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
Now plastic pots taking place of earthen pots
gamla
अगर आपने घर-आंगन में बागवानी शुरू की है तो गमले खरीदने की समस्या जरूर सामनेे आ रही होगी। कुछ समय पहले तक हम सभी पौधे लगाने के लिए मिट्टी के गमले प्रयोग करते थे, लेकिन अब मिट्टी के गमले महंगे हो गए हैं। वजन ज्यादा होने के कारण इन्हें ढोना भी मुश्किल होता है। लिहाजा अब प्लास्टिक के गमलों में घरेलू बगीचे सजने लगे हैं।
विज्ञापन

मिट्टी के  बर्तन और गमले बनाने के लिए तालाबों की मिट्टी सर्वाधिक उपयुक्त मानी जाती है। अब तालाब रहे नहीं, सो मिट्टी की किल्लत ने कुम्हारों से पुश्तैनी धंधा छुड़वा दिया। यही वजह है कि मिट्टी के बर्तनों का चलन भी अब समाप्त होता जा रहा है। पूजा पाठ के अलावा मिट्टी के बर्तनों का उपयोग घरों में कम ही होता है। अब मिट्टी के गमलों का वजूद भी सीमित होता जा रहा है और इनका स्थान प्लास्टिक के गमले ले रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीदार सिंह बताते हैं कि मिट्टी के गमलों का अलग स्थान है। मिट्टी के गमले पौधों को जीवन देते हैं। जहां तक प्लास्टिक के गमलों का सवाल है, यदि धूप मिलती रहे तो पौधों को कोई खतरा नहीं है। नर्सरी कारोबारी बाबू राम बताते हैं कि कम पके मिट्टी के गमले में नोनी लग जाती है जो पौधों को मार देती है। गमले की कोई उम्र नहीं हैं, इसलिए प्लास्टिक के गमले तेजी से प्रचलन में आ रहे हैं। प्लास्टिक के गमले मनपसंद रंगों में मिल जाते हैं और उनकी ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है।
विज्ञापन

10 से लेकर हजार रुपये तक के गमले
प्लास्टिक आइटम कारोबारी राजीव खंडेलवाल ने बताया कि विभिन्न रंगों और डिजाइन के प्लास्टिक गमले 10 रुपयेे से लेकर एक हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। इंजीनियर वैभव शर्मा बताते हैं कि गमला ही नहीं तमाम कृषि यंत्र भी प्लास्टिक के आ रहे हैं। प्लास्टिक गमलों का इस्तेमाल आसान है। किचन गार्डन कल्चर के कारण प्लास्टिक के गमलों का प्रयोग बढ़ा है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सब्जियां तक उगाने लगे हैं। तमाम हर्बल, सजावटी और फूलों के पौधे भी किचन गार्डन का हिस्सा बन रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़ा प्रयोग
वजन कम होने से छतों पर पहुंचाना आसान।
एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में टूटने का खतरा नहीं।
इनसे मिट्टी नहीं झड़ती, इससे सफाई की टेंशन नहीं।
टूटने के बाद कबाड़ के रूप में बिक जाते हैं।
मन पसंद रंग, साइज और डिजाइन में उपलब्धता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed