फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now fire in third floor shop in street Nawaban

अब गली नवाबान में तीसरी मंजिल की दुकान में लगी आग

Sat, 19 Sep 2020 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2020 02:29 AM IST
सार

  • नहीं लगा फायर ब्रिगेड का नंबर, डीएम को फोन किया तो घंटे भर बाद पहुंची टीम
  • घनी आबादी वाले इलाके में हुई घटना, दुकान खुली होने सेे जल्दी पा लिया काबू

विज्ञापन
Now fire in third floor shop in street Nawaban
नवाबान गली में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

बरेली। कुमार टाकीज के पास फर्नीचर मार्केट के बाद शुक्रवार रात बड़ा बाजार की गली नवाबान में तीसरी मंजिल पर बने श्रृंगार सामग्री के गोदाम में आग लग गई। घनी आबादी में घटना होने से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन नंबर नहीं लगा। फिर डीएम को फोन किया तो करीब घंटे भर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बड़ा बाजार की गली नवाबान में हरी मस्जिद के पास पंकज देवल और प्रदीप देवल की दूसरी मंजिल पर पर्स एवं अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकान है। तीसरी मंजिल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राउंड वाली दुकान के मालिक इफ्तेखार ने तीसरी मंजिल से धुआं निकलते देखकर पंकज को आग की सूचना दी। इसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी राजेश देवल ने बताया कि उन लोगों ने मस्जिद से पाइप डालकर आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन नंबर नहीं लगा। इसी बीच चीता मोबाइल आ गई और उन्होंने डीएम को फोन किया तो करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

पतले जीने से ऊपर जाने में हुई दिक्कत

चार मंजिला इमारत में ऊपर जाने के लिए पतला सा जीना बना था। ऐसे में फायर ब्रिगेड को ऊपर पहुंचने में दिक्कत हुई तो एक सीढ़ी बाहर से लगाई गई और एक साथ पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान पूरे इलाके की बिजली सप्लाई कटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल गया दिवाली का सारा सामान

पंकज ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही उन्होंने दिवाली की ब्रिकी का सामान मंगाकर तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में रखवाया था लेकिन आग से काफी सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed