फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now every day, wine shop and The distillery will be accounted

अब हर दिन शराब दुकान और डिस्टिलरी को देगा होगा हिसाब

Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now every day, wine shop and The distillery will be accounted
डेमो पिक
चुनाव आयोग ने अब सभी शराब कारखानों को हर दिन उत्पादन की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही शराब दुकानों को स्टॉक और बिक्री भी उपलब्ध करानी होगी। आयोग के निर्देश से कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

विधान सभा में शराब खपत पर आयोग ने निगरानी शुरू करा दी है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि बड़ी मात्रा में खरीददारों को सूचीबद्ध किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वैंक्टेश ने अपने परिपत्र में कहा है कि शराब कारखानों में होने वाले उत्पादन और सप्लाई ब्योरे को अब हर दिन तैयार किया जाए। किसी लाइसेंसी ने कारखानों से कितनी सप्लाई ली है और उसने कितनी बिक्री की इसका हिसाब भी रखें।
विज्ञापन


थोक खरीददारी पर निगरानी
चुनाव में बड़े पैमाने पर शराब इस्तेमाल होती है। इन दिनों मौसम भी अनुकूल है, इसलिए शराब बिक्री भी बढ़ना तय है। पिछले माह जिले में 65 प्रतिशत खपत दर्ज हुई है। इससे लगता है कि जनवरी और फरवरी में चुनावी प्रक्रिया में शराब मांग प्रतिशत इससे ज्यादा हो जाएगा। इसलिए आयोग ने कहा है ज्यादा मात्रा में शराब खरीदने वाले चिह्नित किए जाएं इसका ब्योरा अलग से रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी पर अलर्ट
जिस दुकान पर पिछली बिक्री से तीस प्रतिशत ज्यादा शराब उठान हुआ उसे सूचीबद्ध किया जाएगा। आयोग ने माना है कि सामान्य से तीस प्रतिशत से ज्यादा बिक्री का मतलब चुनाव में इसका इस्तेमाल। इसलिए ऐसे ग्राहकों का नाम-पता भी रजिस्टर में दर्ज होगा। 

दुकानों पर स्टाक बोर्ड अनिवार्य
सभी अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर स्टाक बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। खरीद-बिक्री की सारी डिटेल जिला आबकारी अधिकारी हर दिन निर्धारित प्रोफार्मा पर आयोग और आबकारी विभाग में उपलब्ध कराएंगे। 


‘प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और आबकारी मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार शराब बिक्री, उत्पादन और सप्लाई संबंधी सूचनाएं हर दिन बनाना शुरू कर दी हैं। सूचना नियमित निर्धारित प्रोफार्मा पर दी जाएगी।’
- एसपी तिवारी, उपायुक्त, आबकारी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed