फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Note captive released by a double whammy on business

नोट बंदी से जरी कारोबार पर दोहरी मार

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Note captive released by a double whammy on business
Note captive released by a double whammy on business - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नोट बंदी से जरी जरदोजी कारोबार ठहर सा गया है। एक तो पहले से ही कच्चा माल महंगा हो गया था ऊपर से नोटबंदी के चक्कर में डिमांड घटने से कारीगरों की मजदूरी तक कम हो गई। कारीगरों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है।  तैयार माल फिलहाल कोई भी खरीदने को तैयार नहीं है। बड़े व्यापारियों ने डंप पुराने माल को खपाने के उद्देश्य से कीमतें गिरा दी हैं।  
विज्ञापन

1000 और 500 नोट प्रचलन से बाहर होने पर जरी कारोबार में मंदी छा गई है। व्यापारी कारीगरों को वैलिड करेंसी नहीं दे रहे हैं, उधर कच्चे माल पर दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में यहां के करीब दो लाख से ज्यादा कारीगर खाली हाथ हो गए हैं। 
विज्ञापन

पुराने शहर निवासी कारीगर सलीम, तसलीम, सोनी, गुड्डू खां, राजू आदि बताते हैं कि महंगा माल मिलने से लागत बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर तैयार काम पर खर्च हो रही पूरी रकम नहीं मिल पा रही है। दिहाड़ी पर काम करने वाले कारीगरों को व्यापारी 500 के पुराने नोट दे रहे हैं, जो कि अब बदले नहीं जा रहे हैं। कहते हैं कि अपने बैंक खातों में जमा कर देना।  कारीगरों का कहना है तमाम लोगोें का बैंक में खाता नहीं है। जिनका बैंक में खाता है, वे पहले लंबी लाइन में लगकर इन रुपयों को जमा करें। उसके दो दिन बाद पूरे दिन लाइन में लगकर इस धनराशि को निकालें। यानी कि चार दिन के काम के बाद साथ दो दिन की बेगार करनी पड़ेगी, तब जाकर मेहनताना निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में इतनी हुई महंगाई (रुपये में)
नाम माल     पहले      अब
सौ मीटर
चेन गिट्टा     725    1000
जरकिन       70        90
धागा डिब्बा   50        70
कटदाना      50         70
नक्शी       500       800
ग्लो डिब्बा   250      360
रेशम डिब्बा  150      180
मोती         70         90

नोट बंदी से हमारा धंधा चौपट हो गया है। कच्चा माल पर दुकानदारों ने मनमाने ढंग से दाम बढ़ा दिए हैं, इससे लागत बढ़ गई है लेकिन इसके अनुपात में कीमत नहीं मिल रही है।

- साबिर खां

कीमत पूरी नहीं मिलने से घरेलू खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। व्यापारी मनमानी कर रहे हैं, सरकार और प्रशासन दुकानदारों पर लगाम कसे।
- आरफा बी

व्यापारी जबरन बड़े नोट दे रहे हैं, माल की आधी अधूरी कीमत मिलने के बाद पुरानी करेंसी बदलने के लिए पूरा परिवार बैंक में लाइन लगता है। इससे दिहाड़ी प्रभावित हो रही है।
- बाबू खां

जरी कारीगर पहले से ही महंगाई और काम कम होने से परेशान था, अब कच्चा माल पर मनमाने दाम बढ़ा दिए हैं। इससे कामकाज चौपट हो गया है।
- मतलूब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed