{"_id":"584324dd4f1c1b8476de5ab8","slug":"notbandi-not-be-left-to-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी में सेंधमारी करने वाले बचेंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी में सेंधमारी करने वाले बचेंगे नहीं
बरेली, ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि नोटबंदी में सेेंधमारी करने वाले सरकार के रडार पर हैं और वह बचेंगे नहीं। उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। देर सबेर वह कानून के शिकंजे में आएंगे, काला धन एकत्रित करने वाले ऐसे लोग और बैंक अफसर भी हो सकते हैं। हो सकता है कि कुछ बैंक अफसरों ने पुरानी करेंसी से नई करेंसी बदलने का अपराध किया हो। वह भी सरकार के संज्ञान में हैं। नोटबंदी का फायदा गरीबों के जीवन स्तर सुधारने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को कैश लेस के लिए जागरुक करने को बैंक तथा सरकार की ओर से कैंप लगाए जाएंगे।
पीएम ने यह बात भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल सहित कई भाजपा नेताओं की ओर से दिए गए फीड बैक पर कही। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि यूपी के जनधन खातों में एक साथ 28 से 30 हजार करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। इस सवाल पर भी पीएम का कहना था कि लोगों से कहो कि वह इस रकम को जमा कराने वालों को एक धेला भी न दें। अगर उनको कोई परेशान करे तो भाजपा पदाधिकारी जनधन खातेदारों की मदद करें, पुलिस प्रशासन से भी उनकी मदद कराएं।