फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notbandi just against the black money

सिर्फ काला धन वाले नोटबंदी के खिलाफ

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Notbandi just against the black money
Notbandi just against the black money - फोटो : बरेली, अमर उजाला
भाजपा के महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने सपा और बसपा दोनों को निशाने पर रखते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडों की सरकार है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिन्हें बुआजी कहते हैं वे चुप हैं। वह पीड़ितों के बीच भी नहीं जातीं। हालात यह हैं कि बेटियों को स्कूल भेजते हुए भी मां डरी रहती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला समेत कई योजनाएं चलाई हैं। सभी महिलाओं को गैस के कनेक्शन दिए जा रहे हैं ताकि किसी को चूल्हे पर खाना न बनाना पड़े लेकिन सपा की सरकार नहीं चाहती कि केंद्र की बनाई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे इसलिए उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी रश्मि सिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद अब लोग पूछ रहे हैं कि बसपा प्रमुख मायावती टिकट कैसे देंगी, काले धन पर तो अंकुश लग गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सिर्फ काला धन वाले डरे हुए हैं। सम्मेलन में महिला सम्मेलन की संयोजक ज्योति मिश्रा, सह संयोजक चंचल गंगवार, महानगर अध्यक्ष इंदू सेठी, तेजेश्वरी सिंह, डॉ. फरीदा सुल्ताना, डॉ. अनीता त्यागी, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, जीवनलता वर्मा, सुमन सरपाल, नीतू गोस्वामी, पूनम सेन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


मंच पर नेताओं की पत्नियां
महिला सम्मेलन के मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पत्नी सरोज कश्यप, पार्टी जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर की पत्नी पुष्पा राठौर, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह की पत्नी वंदना सिंह आदि को बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदारों ने दिखाई ताकत
महिला सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी टिकट के दावेदारों को दी गई थी। जिले भर से महिलाओं को लाया गया, नतीजतन, इतनी भीड़ हो गई कि  संजय कम्यूनिटी हाल के सभागार में जगह नहीं बची। ऐसे में, बराबर वाले हाल में बैठाया गया। कुछ को बाहर मैदान में  बैठा दिया गया। सम्मेलन अंदर चलता रहा और पार्टी के नेता बाहर ही घूमते रहे। इनमें आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्यामबिहारी लाल, पूर्व एमएलसी केसर सिंह,  पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह, पूरनलाल लोधी, प्रशांत पटेल, राजकुमार शर्मा, यतिन भाटिया, राघवेंद्र शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, तरुण गंगवार, प्रतेश पांडेय, सुधीश पांडेय, रितेश पाठक आदि प्रमुख थे।


सुमनलता को गुस्सा आया
माइक पर संबोधन के दौरान पूर्व विधायक सुमनलता सिंह को उस वक्त गुस्सा आ गया जब संचालन कर रहीं ज्योति मिश्रा ने उनसे कहा कि मुख्य अतिथि को बोलना है, अब आप अपना भाषण समाप्त करिए। बार-बार टोकने से खफा पूर्व विधायक बिफर पड़ीं और संचालन से काफी नाराजगी जताई। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि मंच पर ही घूम रहे बिथरी से टिकट के एक दावेदार ने संचालन से बार-बार बोला कि जल्द भाषण खत्म कराओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed