फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not sanctioned parks proposed tower

पार्कों में टॉवर लगाने का प्रस्ताव मंजूर नहीं

Wed, 20 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 20 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से शहर के 22 पार्कों में मोबाइल टॉवर लगाने के प्रस्ताव को कार्यकारिणी के सदस्यों ने नामंजूर कर दिया है। निगम प्रशासन इंडस टावर्स को अनुमति देने के संबंध में यह प्रस्ताव लाया था। हालांकि प्रस्ताव स्थगित होने के साथ ही टॉवर का डेमो दिखाने की बात हुई है। बैठक में अन्य 13 प्रस्ताव लगाए गए थे, इनमें चार को रद्द कर दिया गया है जबकि नौ पास हुए हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव में निगम प्रशासन ने बताया कि बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी में सहभागिता के लिए पार्कों में टॉवर लगाए जा सकते हैं। कंपनी को 5 गुणा 5 मीटर की जगह चाहिए। प्रत्येक साइड के लिए 6001 रुपये प्रतिमाह किराया या फिर सर्किल रेट के हिसाब से दाम कंपनी देगी। रखरखाव नगर निगम करेगा। यहां सीसीटीवी कैमरे और एलईडी लाइट भी लगेगी। प्रस्ताव आते ही सदस्यों ने इस पर असहमति जाहिर कर दी। पार्षद कपिल कांत, गौरव सक्सेना, राजेश अग्रवाल और विपुल लाला ने इसे जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया। नगर आयुक्त शीलधर यादव ने कहा कि यहां जनरेटर नहीं होगा और इससे निगम को फायदा है। इस पर राजेश अग्रवाल ने अन्य स्थानों में लगे टॉवर के रेट अधिक व निगम के रेट कम होने की बात कही। फिलहाल प्रस्ताव को स्थगित कर कंपनी से डेमो दिखाने को कहा गया है। 
विज्ञापन

- गांधी उद्यान मानसरोवर में निगम देगा छूट 
मानसरोवर में श्री सांई सेवा ट्रस्ट की ओर से हर साल कराए जाने वाले गरीब कन्याआें के विवाह में दो दिन के  लिए निगम कोई शुल्क नहीं लेगा। यहां निगम के कार्यक्रम भी होंगे। मानसरोवर का ठेका चार लाख रुपये में नरेश कुमार को दिया गया है। यह तीन साल तक 10 फीसदी प्रतिवर्ष बढ़ाकर शुल्क देंगे। मानसरोवर में समारोह के दौरान पार्किंग बाहर ही होगी, निकासी द्वार बिजली कार्यालय पूर्वी गेट की ओर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- कामर्शियल टैक्स वालों के लिए एक और मौका 
शहर में कामर्शियल टैक्स जमा करने वालाें को निगम एक और मौका देगा। एकमुश्त समाधान के तहत छूट देने के लिए शासन को प्रस्ताव कार्यकारिणी ने भेजा है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि 50 हजार लोग शहर में कामर्शियल टैक्स से छूटे हुए हैं, जो बाकी 50 हजार हैं उनमें केवल 7 से 8 हजार ही टैक्स देते हैं। छूट से कुछ उम्मीद बढ़ेगी। 
- डोर टू डोर के लिए दूसरी एजेंसी को न्योता 
डोर टू डोर के तहत कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पहले 1950 रुपये में प्रति टन के हिसाब से कूड़ा उठा रही थी। पार्षदों के विरोध पर यह दर 1350 हुई। अब एक अन्य कंपनी ने 1150 में कू ड़ा उठाने का दावा किया है। कार्यकारिणी ने मंजूरी दे दी। 
- पाइप लाइन बिछाने के बाद ठीक करें सड़कें 
जलकल द्वारा पाइप लाइन बिछाने या सही करने के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया जा रहा है। पार्षद कपिल कांत, विपुल लाला और राजेश अग्रवाल ने आपत्ति जताई। मेयर ने निर्देश दिया कि काम होने के बाद पैचिंग वर्क तुरंत हो। 
- डिवाइडर के बीच में लगे पौधे 
पार्षद राजेश अग्रवाल ने फोर लेन में डिवाइडर के बीच में पौधा लगाने की जगह न छोड़े जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे महत्वपूर्ण तरीके से लागू करने को कहा है। शहामतगंज से सेटेलाइट तक बनी फोर लेन पर डिवाइडर में पौधे लगाने की जगह छोड़ने को कहा गया है। 

- अमृत योजना के तहत लखनऊ जाएंगे पार्षद
अमृत योजना के तहत ट्रेनिंग लेने के लिए शहर के पार्षद लखनऊ जाएंगे। एक बार में दो पार्षद जाकर ट्रेेनिंग लेंगे। सात या आठ पार्षद चुने गए हैं।
- यह प्रस्ताव हुए पास 
नगर निगम के नए भवन के लिए बजट पास 
मानसरोवर का ठेका पास
संजय नगर शमशान भूमि के पास पार्किंग बने 
सीआई पार्क के पास हॉटमिक्स सड़क बनेगी 
गुप्ता चौराहा, झूलेलाल द्वार व केके अस्पताल के पास सड़क व टाइल्स
कंजादासपुर में प्रीमिक्सिंग, नाली निर्माण, सीसी टाइल्स
शांति विहार वार्ड में गली का निर्माण 
सावन को लेकर पथ प्रकाश, ई शौचालय की व्यवस्था   
व्यवसायिक संपत्तियों से प्राप्त कर की सूची उपलब्ध हो
- प्रस्ताव रद्द
तिलक इंटर कालेज मार्केट में दोबारा लगेगी बोली
नंदोसी की भूमि को जनसुविधा केंद्र के लिए देना 
मोबाइल टावर पार्क में लगाने का प्रस्ताव 
मासिक लेखा बजट में मुख्य लेखा परीक्षक के हस्ताक्षर का प्रस्ताव
बैठक में रहे मौजूद
मेयर डॉ. आईएस तोमर, उप सभापति रेहान अली, नगर आयुक्त शीलधर यादव, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, पार्षद राजेश अग्रवाल, सुनीता यादव, महेंद्र कनौजिया, सुखदेव, रीता डिसूजा, गौरव सक्सेना, विपुल लाला, कपिल कांत व विभाग के अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed