फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nodal officer raids on government urea warehousesNodal officer raids on government urea warehouses

यूरिया के गोदामों पर शासन से आए नोडल अफसर के छापे

Sat, 22 Aug 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer raids on government urea warehousesNodal officer raids on government urea warehouses
यूरिया की जांच पड़ताल करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। जिले में बड़े पैमाने पर यूरिया की कालाबाजारी का मामला शासन तक पहुंचने के बाद उस पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर आए संयुक्त कृषि निदेशक गुणवत्ता नियंत्रण ने बतौर नोडल अफसर पीसीएफ समेत कई निजी संस्थाओं के भी बफर गोदामों की जांच की। कई गोदामों में खामियां मिलीं जिसे उन्होंने तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। संयुक्त कृषि निदेशक ने बेलवा में उपनिदेशक कृषि के कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की जिसमें यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में लक्ष्य से ज्यादा यूरिया आने के बावजूद संकट बना हुआ है। पिछले दिनों बरेली आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले के विधायकों ने बड़े पैमाने पर यूरिया की कालाबाजारी होने की शिकायत की थी। किसानों में हाहाकार मचने के लिए कुछ समय पहले जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी के साथ दूसरे अधिकारियों ने भी छापे मारे थे जिनमें कई समितियों पर भारी गड़बड़ियां भी मिली थीं। शुक्रवार को शासन से आए नोडल अफसर अंशु कुमार विश्नोई ने जिला कृषि अधिकारी के साथ पीसीएफ के बफर गोदाम में स्टाक चेक किया। यह भी देखा कि कितनी यूरिया की सीधी आपूर्ति के साथ दुकानों कितना आवंटन किया गया है। विश्नोई ने कई निजी संस्थाओं के बफर गोदामों की भी जांच की। फुटकर दुकानदारों के यहां भी खाद का स्टाक चेक किया गया। उपनिदेशक कृषि के कार्यालय में समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी पर अफसर निगाह रखे। खाद की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

सैकड़ों बोरी यूरिया खरीदकर कहां खपाईं.. जांच कराएंगे

यूरिया की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का मामला शासन तक पहुंचने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने जिले में सर्वाधिक यूरिया खरीदने वाले 20 लोगों की सूची तैयार कराई है। इस सूची के मुताबिक अकेले चौपारी जनूबी गांव में गुलशन बी ने 593, अनीस अंसारी ने 542 और महमूदन ने 434 बोरी यूरिया खरीदी है। भोजीपुरा की शबीना ने 484, यहीं की रवीना ने 450 और सीकरी के श्रीकांत शर्मा ने 640 बोरियों की खरीद की है। इसी तरह दूसरे कई गांवों में भी ज्यादा यूरिया खरीदने वालों के नाम सूची में शामिल हैं। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक यह जांच कराई जाएगी कि इतनी यूरिया खरीदने वालों ने उसे कहां खपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed