फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No longer Bareilly-New Delhi, but Kasganj-New Delhi Intercity, Railway Board approves

Bareilly News: बरेली-नई दिल्ली नहीं अब कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

Wed, 25 Mar 2026 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
No longer Bareilly-New Delhi, but Kasganj-New Delhi Intercity, Railway Board approves
बरेली। बरेली-नई दिल्ली के बीच चलने वाली 14315-16 इंटरसिटी अब कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी के नाम से जानी जाएगी। मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने गाड़ी को कासगंज तक विस्तार देते हुए समय सारिणी जारी कर दी है। हालांकि, अभी कासगंज-दिल्ली के बीच संचालन शुरू होने की तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे के इतिहास में कासगंज से बदायूं, बरेली होते हुए दिल्ली जाने वाली यह पहली गाड़ी होगी। बरेली-दिल्ली के बीच ट्रेन की समय सारिणी में खास बदलाव नहीं किया गया है। जारी समय सारिणी के अनुसार 14315 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस कासगंज से रात 2:50 बजे चलने के बाद 3:45 बजे बदायूं, तड़के 4:45 बजे बरेली आएगी और सुबह 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

14316 नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी नई दिल्ली से शाम 4:35 बजे चलने के बाद रात 9:50 बजे बरेली आएगी। 10:45 बजे बदायूं और 12:10 बजे कासगंज पहुंचेगी।

-----
सपा सांसद ने केंद्रीय राज्यमंत्री पर लोकसभा में किया था कटाक्ष
बदायूं से दो बार सांसद रहे और वर्तमान में आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने 16 मार्च को लोकसभा में बदायूं के उझानी निवासी केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्होंने बदायूं के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। बदायूं की जनता उनको इसका जवाब जरूर देगी। सपा सांसद ने कहा था कि उन्होंने और बदायूं के मौजूदा सांसद आदित्य यादव ने कई बार बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा की मांग उठाई, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हुई। इसके बाद बीएल वर्मा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed