फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No hot in may after 41 years

41 साल बाद बगैर झुलसाए निकल गया मई का महीना

Sun, 30 May 2021 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
No hot in may after 41 years
41.8 डिग्री सेल्सियस है मई के महीने में पिछले 10 सालों का औसत तापमान
विज्ञापन

39.1 डिग्री सेल्सियस का औसत तापमान रहा था 1981 से 2010 के बीच
35.3 डिग्री सेल्सियस ही औसत तापमान रहा इस बार मई के पूरे महीने में
बरेली। मई के महीने में तापमान में आई गिरावट ने इस बार पिछले 41 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आमतौर पर इस महीने में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर चढ़ा रहता है लेकिन इस बार बराबरी पर भी नहीं पहुंच पाया। मौसम विभाग के मुताबिक मई के पूरे महीने में अधिकतम तापमान कम से कम तीन डिग्री सेल्सियस नीचे ही रहा। विशेषज्ञ मौसम में आए इस बदलाव की वजह चक्रवाजी तूफान ताउते को बता रहे हैं। जून के शुरुआती दिनों में भी राहत भरा मौसम रहने के आसार भी जताए जा रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी मासिक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दस सालों के दौरान मई का तापमान हमेशा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ है जिसका औसत 41.8 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले 1981 से 2010 के बीच हर साल औसत तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 2021 में औसत तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इतना कम तापमान 41 सालों में पहली बार रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने तापमान में आई कमी के पीछे चक्रवाती तूफान ताउते को बताते हैं। उनका कहना है कि इस बार मई की शुरुआत में ही पश्चिमी विक्षोभ हावी होने लगा था। 10 मई के बाद ताउते की वजह से तापमान में बदलाव आया जिसने लोगों को मई की चुभती और पसीने से तरबतर करने वाली गर्मी से निजात दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी दिन तापमान सामान्य से ज्यादा नहीं
मौसम विभाग की ओर से जारी नियमित बुलेटिन से पता चलता है कि मई की शुरुआत से आखिर तक एक भी दिन तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड नहीं हुआ। इसके उलट सामान्य की तुलना में न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट रिकॉर्ड की गई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक आमतौर पर मई में अधिकतम तापमान का स्तर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज होता है।
60 मिमी बारिश... कई सालों का रिकॉर्ड टूटा
मौसम बुलेटिन के मुताबिक इस साल मई में बारिश भी औसत से ज्यादा रिकॉर्ड की गई है। पिछले सालों का रिकॉर्ड बताता है कि मई में अब तक सबसे ज्यादा 47 मिलीमीटर बारिश साल 2016 में अलनीना तूफान के प्रभाव से हुई थी। इस साल ताउते का प्रभाव होने से तीन दिन में 55 मिलीमीटर और बाकी दिनों में करीब पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसने भी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

राहत.. अगले तीन दिन बारिश के आसार
सुबह से ही बादल घिर आने की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। डॉ. गुप्ता ने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन बादलों के मंडराते रहने के आसार जताए हैं। उनका कहना है कि अगर अनुकूल माहौल बना तो पांच मिलीमीटर तक बारिश भी हो सकती है। इस बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान
साल तापमान
2018 44.0
2017 42.0
2016 42.5
2015 44.6
2014 42.5
2013 42.6
2012 43.7
2011 41.4
2010 43.4
2009 43.0
नोट: आईएमडी वेबसाइट के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed