फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No found corona infected, but be carefull

एक भी संक्रमित नहीं मिला बरतनी होगी एहतियात

Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
No found corona infected, but be carefull
बरेली। कोरोना टीकाकरण के बाद उसके प्रभाव और दुष्प्रभाव को लेकर चल रहा असमंजस लोगों के जहन से कम होता जा रहा है तो संक्रमण के मामले भी तेजी से घटे हैं। सोमवार को जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। कोई संक्रमित न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है मगर अपील भी की है कि लोग लापरवाही न बरतें, ताकि जिला जल्द कोरोना मुक्त घोषित हो सके।
विज्ञापन

पिछले साल 28 मार्च तक बरेली कोरोना मुक्त था मगर अगले ही दिन यानी 29 मार्च को सुभाषनगर में पहला कोरोना संक्रमित युवक मिला। दो दिन बाद उसका परिवार और फिर चार दिन तक एक -एक संक्रमित और मिले। ये सभी संक्रमित निजी लैब की रिपोर्ट के मुताबिक थे। इनके संक्रमित होने पर सवाल उठने पर सरकारी लैब से जांच कराई गई। सरकारी जांच में सभी निगेटिव पाए गए। करीब 26 दिन तक फिर जिला कोरोना से मुक्त रहा। इसके बाद 29 अप्रैल को हजियापुर में संक्रमण का मामला सामने आया। दो दिन बाद उस संक्रमित की मौत गई। जिले में किसी संक्रमित की ये पहली मौत थी। इसके बाद कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आते गए। जून और जुलाई में हालात बेकाबू हो गए। प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ संक्रमित मिल रहे थे और मौतों का स्तर प्रतिदिन चार से पांच तक पहुंच रहा था। 20 अगस्त के बाद से संक्रमण के मामले घटने शुरू हुए। जो हर दिन कम होते गए और आठ फरवरी यानी बीते सोमवार को शून्य तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

27 सौ सैंपल की हुई थी जांच
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, सोमवार की रात 12 बजे तक करीब 27 सौ सैंपल की जांच हुई थी। प्राप्त जांच रिपोर्ट में सोमवार को संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया। शून्य केस दर्ज होने की सूचना सार्वजनिक करने में अफसर शुरुआत में हिचके भी। सभी निजी अस्पताल में एंटीजन और ट्रूनेट जांच रिपोर्ट पता की तो सब शून्य ही रहा। देर रात आईडीएसपी ने मामले शून्य होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का दिख रहा असर
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुदीप सरन के मुताबिक सरकार की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों को पहले वैक्सीन लगाने के निर्णय पर सहमति जताई है। उम्मीद जताई है कि 16, 22, 28, 29 जनवरी को हुए टीकाकरण का असर अब शुरू हुआ होगा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में प्रतिदिन संक्रमित शामिल होते थे। जिनकी संख्या अब शून्य हो रही है। उन्होंने करीब माह भर बाद समाज में इसका प्रभाव दिखने की बात कही है।
‘कोरोना संक्रमण के मामले शून्य आने का ये मतलब नहीं कि जिला कोरोना मुक्त हो गया है। कई जिलों और राज्यों में अब भी संक्रमित मिल रहे हैं। बरेली में भी एक्टिव केस शून्य नहीं हुआ है। इसलिए सतर्कता बरतने में अभी कोताही करना घातक हो सकता है। टीमें जांच कर रहीं हैं। लोगों से अपील है कि वह संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच कराएं।’

- डॉ. सुधीर गर्ग, सीएमओ
जायरीन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
बरेली। अजमेर शरीफ ख्वाजा गरीब नवाज जाने वाले जायरीन को कोरोना जांच की रिपोर्ट साथ लेकर जाना जरूरी है। बगैर जांच रिपोर्ट के कोई दरगाह के भीतर नहीं जा सकता। लोगों की सहूलियत के लिए कन्या विकास सुरक्षा समिति ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रामपुर रोड पर टोयोटा शोरुम के सामने जांच और रजिस्ट्रेशन के लिए निशुल्क कैंप शुरू किया है। मंगलवार को कैंप में कई लोगों की जांच हुई। इस दौरान सीनियर एलटी सुमित के निर्देशन में टीमों ने जांच की। सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव रही। समिति के प्रबंधक शहीम खान राजू ने बताया कि कैंप 20 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक लगेगा। इस दौरान सैय्यद अली, शाने मुस्तफा, शब्बू, दानिश, अहमद मियां, नन्हे गंगवार आदि ने जांच और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed