फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nitin said, would be well-known entrepreneur UP

नितिन बोले यूपी आना चाहते हैं नामी उद्यमी

Wed, 08 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Nitin said, would be well-known entrepreneur UP
मंत्री ‌न‌ित‌िन अग्रवाल
लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में अनुकूल औद्योगिक माहौल है। इस कारण नामी उद्यमी यहां उद्योग लगाना चाहते हैं। सरकार की उद्योग नीति से हजारों रोजगार सृजित हो रहे हैं।  
विज्ञापन

मंगलवार को बरेली और रामपुर में चार इकाइयों के लोकार्पण करने आए नितिन अग्रवाल ने कहा है कि कामन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) भोजीपुरा में और डिजाइन डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर फॉर जरी जरदोजी हरदुआ नवाबगंज में स्थापित की गई है। रामपुर में मार्डनाइजेशन ऑफ  कटलरी और टेस्टिंग एंड डिस्टीलेशन आफ  मैंथा प्लांट लगाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि बरेली में लकड़ी का काम बडे़ स्तर पर होता है इसके बावजूद इसकी पहचान विश्व स्तर पर नहीं बन पाई है जबकि बरेली में लगभग 10 हजार से ज्यादा लकड़ी शिल्पी हैं। भोजीपुरा में वुडन सीएफसी से कारीगर और कारोबार को सीधा लाभ होगा। आर्टिजन वुडन फर्नीचर पर नक्काशी का कार्य करते है। इसमें आर्टीजन को प्रशिक्षण, कच्चा माल की उपलब्धता, वुड सीजनिंग सुविधा आदि मिलेगी। नवाबगंज की परियोजना में प्रशिक्षण, डिजाइन, पैकेजिंग कार्य, निर्यात प्रोत्साहन आदि सुविधाएं मिलेगी। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है। यूपी में माहौल सकारात्मक होने से देश-विदेश के बडे़-बडे़ कई प्रमुख उद्योगपति इकाईयां लगाने को इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने बरेली की पांच इकाइयों को तकनीकी संवर्द्धन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।  एसाइड के माध्यम से चार हजार प्रत्यक्ष और 20 हजार युवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना में लघु उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है ताकि युवा उद्योग लगाकर न केवल अपने पैरों पर खड़े हों बल्कि दूसरों को भी रोजगार दें। उन्होंने  टेकभनालॉजी अपग्रेडेशन के लिए पुराने उद्योगों की सहायता राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्ष भगवत सरन गंगवार ने कहा कि बरेली सिर्फ लकड़ी और जरी के लिए ही नहीं जाना जाता है। प्रदेश सरकार की नीतियों से बरेली में भी माहौल बना है।  बरेली में पतंग, माझे, सुरमा, झुमका के उद्योगों को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार से शहर का विकास शुल्क 1.05 करोड़ माफ करने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे।    प्रमुख सचिव उद्योग डा. रजनीश दुबे, डीएम गौरव दयाल, अपर आयुक्त निर्यात प्रोत्साहन आरके सिंह, संयुक्त आयुक्त एम. अफजल ने विचार रखे। वरिष्ठ सपा नेता योगेश यादव, अनिल शर्मा, अरविंद यादव, विशाल मेहरोत्रा, शुभलेश यादव, ध्रुव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लघु उद्योग सूक्ष्म राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कई परियोजना का लोकार्पण करने के के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने का  मीडिया प्रचार कर रहा है लेकिन दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश से यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर है। केवल मीडिया में कानून व्यवस्था खराब होने का दुष्प्रचार फैला रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुराकांड पर चर्चा करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बताएं कि जवाहरबाग में खुफिया एजेंसियों की जानकारी के बिना नक्सली कैसे पहुंच गए। गृहमंत्री को इसकी विफलता के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार साल में हर वादे को पूरा किया है। आप 2017 में बरेली की सभी नौ सीटें पार्टी को जिताकर सपा की सरकार दोबारा बनवा देना ताकि जो योजनाएं चल रही हैं, उनको आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed