फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine votes rigged in election In bareilly When votes were counted again after three years results changed

UP: चुनाव में नौ वोटों की धांधली... तब छह से जीत, अब तीन से हार; तीन साल बाद दोबारा हुई मतगणना तो बदल गए नतीजे

Sun, 10 Mar 2024 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

बरेली जिले के रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुलेली का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर तीन साल बाद दोबारा हुई मतगणना में नतीजे बदल गए। पहले छह वोट से जीत मिली थी, अब तीन वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
Nine votes rigged in election In bareilly When votes were counted again after three years results changed
नौ वोटों का घपला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता ने जिसे अपना प्रधान चुना, भ्रष्ट सिस्टम ने मतगणना में धांधली कर उसे हरा दिया। तीन साल तक उन्होंने लड़ाई लड़ी। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर शनिवार को जब दोबारा मतगणना हुई तो राजकुमारी को जीत मिली। मामला बरेली जिले के रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुलेली का है। अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में हुआ था पंचायत चुनाव 
रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुलेली में वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी आशा देवी को 650 और राजकुमारी को 644 मत मिले थे। इस आधार पर आशा देवी को विजेता घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


राजकुमारी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया लेकिन सिस्टम ने उसे अनसुना कर दिया, लेकिन राजकुमारी ने हार नहीं मानी। उन्होंने न्यायालय की शरण ली। तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार उनके पक्ष में फैसला आया। न्यायालय ने दोबारा मतणगना के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमारी को मिले 644 मत, आशा देवी को 641 
शनिवार को रामनगर ब्लॉक में प्रधानी के चुनाव के मतों की दोबारा गिनती कराई गई तो राजकुमारी को फिर 644 मत मिले, मगर आशा देवी के मत 641 ही रह गए। वर्ष 2021 में छह मतों से जीत दर्ज करने वाली आशा इस बार तीन मतों से बाजी हार गईं। चुनाव परिणाम से हर कोई हैरान रह गया। साथ ही यह चर्चा भी शुरू हो गई कि उस मतगणना में धांधली हुई। 
 

अधिकारियों ने राजकुमारी को विजेता घोषित कर दिया। राजकुमारी ने बताया कि उन्हें पहले से ही जीत का भरोसा था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताया था पर सांठगांठ के चलते एक अन्य प्रत्याशी के मतपत्र आशा देवी के बंडल में शामिल कर राजकुमारी को हरा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed