{"_id":"d8fb206514f803c10a3200dc35ce6591","slug":"nilami-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी सरोवर और अक्षय विहार की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी सरोवर और अक्षय विहार की होगी नीलामी
बरेली
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर डॉ. आईएस तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि गांधी उद्यान में फूड कोड, गांधी सरोवर और अक्षय विहार से नगर निगम को हर माह राजस्व का नुकसान हो रहा है। इनको ठेके पर देने से राजस्व बढ़ेगा। मेयर ने अपर नगर आयुक्त से दोनों के ठेके की धनराशि निश्चित कर निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा। सरायतल्फी में चलने वाला सिनर्जी वेस्ट प्लांट से भी नगर निगम को राजस्व नहीं मिल रहा। इसलिए इस सिनर्जी वेस्ट प्लांट (एसटीपी) को भी ठेके पर दिए जाने पर भी चर्चा हुई। सिनर्जी वेस्ट प्लांट में खामियां दूर करने की बात कही गई।