फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Night shelter full, homeless people spent the night in the openNight shelter full, homeless people spent the night in the open

Bareilly News: रैन बसेरा फुल, बेघरों ने खुले में काटी रात

Fri, 26 Dec 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Night shelter full, homeless people spent the night in the openNight shelter full, homeless people spent the night in the open
बरेली। कड़ाके की ठंड में राहत के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कहीं रैन बसेरे फुल हैं तो कुछ जगह अलाव ठंडे पड़े हैं। ऐसे में बेघर या दूर-दराज से जिले में आए लोग खुले में रात काट रहे हैं। बृहस्पतिवार रात में संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डे पर बना अस्थायी रैन बसेरा भरा हुआ और अलाव ठंडा मिला। यात्री फर्श पर सोते दिखे। कुछ अलाव को जलाने के लिए फूंक मारते दिखे, पर उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो पाई। थक-हारकर वह भी बस अड्डे के कोने में शॉल और कंबल में लिपटकर दुबक गए। श्यामगंज सब्जीमंडी के बाहर भी लोग खुले में सोते दिखे। नगर निगम के बाहर रिक्शाचालक भी खुले में सोते दिखे। नगर निगम के गेट के बाहर ही एक व्यक्ति सोता मिला। वह कंबल में लिपटे होने के बावजूद ठिठुर रहा था।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे की तस्वीर जुदा रही। यहां बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे में बिस्तर खाली होने के बावजूद भी एक व्यक्ति जमीन पर लेटा दिखा। बस अड्डा परिसर में 10-12 लोग जमीन पर सोते दिखे। बस अड्डे के बाहर चालक अपने ई-रिक्शाें में सो रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed