फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NHAI will send proposal for service road for Faridpur industry to headquarters.

Bareilly News: फरीदपुर इंडस्ट्री के लिए सर्विस रोड का प्रस्ताव मुख्यालय भेजेगा एनएचएआई

Sun, 02 Mar 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
NHAI will send proposal for service road for Faridpur industry to headquarters.
बरेली। फरीदपुर में इंडस्ट्री के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सर्विस रोड का प्रस्ताव मुख्यालय भेजने के लिए तैयार है। जिला उद्योग बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठ चुका है। जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे का कहना है कि अगर इंडस्ट्री की ओर से प्रस्ताव आता है तो उसे मुख्यालय भेज देंगे। मंजूरी मिलने पर काम होगा। इस पर 60-70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

फरीदपुर में छोटी बड़ी 200 इंडस्ट्री हैं, जिससे करीब 100 करोड़ रुपये सालाना का राजस्व सरकार को मिलता है। इंडस्ट्री के लिए हाईवे से जोड़ने वाला सर्विस रोड नहीं बनाया गया। इंडस्ट्री पहले की है और हाईवे बाद में बना। इसीलिए उद्यमी एनएचएआई से सर्विस रोड बनवाना चाहते हैं। यह मामला मंडलायुक्त और डीएम की अध्यक्षता में होने वाली मंडल व जिला उद्योग बंधु की बैठक में भी सामने आ चुका है। अब उम्मीद है कि एनएचएआई के प्रस्ताव पर मुख्यालय से मंजूरी मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सर्विस रोड की जरूरत से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही निर्माण होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed