फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly elected presidents and councilors took oath in municipal bodies in Bareilly

Bareilly: नगर निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सदस्यों ने ली शपथ, कल बनेगी शहर की सरकार

Fri, 26 May 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 May 2023 04:52 PM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को बिशारतगंज, देवरनिया, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शेरगढ़, शीशगढ, सिरौली, ठिरिया निजावत खां में अध्यक्षों और सभासदों को शपथ दिलाई गई।  

विज्ञापन
Newly elected presidents and councilors took oath in municipal bodies in Bareilly
आंवला में नगर पालिका चेयरमैन व सदस्यों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नगर निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया। आंवला नगर पालिका समेत शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, देवरनियां नगर पंचायतों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों को शपथ दिलाई गई। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण 27 को बरेली क्लब में होगा।

विज्ञापन


मेयर को कमिश्नर की ओर से शपथ ग्रहण प्रस्तावित है, मगर किन्हीं वजहों से अनुपस्थिति में जिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे। पार्षदों को अपर जिलाधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे। बरेली क्लब ग्राउंड में भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। मंच और मैदान पर रेड कारपेट बिछाया जाएगा। 27 मई को बहेड़ी व फरीदपुर नगर पालिका में शपथ ग्रहण होगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बिशारतगंज, देवरनिया, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शेरगढ़, शीशगढ, सिरौली, ठिरिया निजावत खां में अध्यक्षों और सभासदों को शपथ दिलाई गई। शनिवार को धौराटांडा, फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज, रिछा, रिठौरा, सेंथल के अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed