{"_id":"6a5fd19a3f506bf7a2009961","slug":"new-tinsukia-service-cancelled-routes-of-four-trains-including-the-rajdhani-express-diverted-bareilly-news-c-4-bly1015-930133-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: न्यू तिनसुकिया निरस्त, राजधानी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का मार्ग बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: न्यू तिनसुकिया निरस्त, राजधानी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का मार्ग बदला
Wed, 22 Jul 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल के शिमलगुड़ी यार्ड में मानसून के दौरान जल भराव होने के कारण मंगलवार को कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें बरेली होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें भी शामिल हैं। न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। राजधानी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 24 जुलाई तक इन गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 22 और 23 जुलाई को, 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 24 जुलाई को, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 22 से 24 जुलाई तक, 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रंगिया, रंगापरा, उत्तर लखीमपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
--
छह ट्रेनों को 13 अक्तूबर तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं
बरेली। दिल्ली कैंट स्टेशन पर 13 अक्तूबर तक छह ट्रेनों को ठहराव नहीं दिया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दिल्ली कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर पावर ब्लॉक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 09609 उदयपुर सिटी योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन, 15623 भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस, 09611 अजमेर योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन, 09425 साबरमती-हरिद्वार एक्सप्रेस, 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस और 14322 बरेली-भुज एक्सप्रेस को दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।