{"_id":"67a3c0593eefccc9020b1e56","slug":"new-police-post-will-open-in-shivpuri-bareilly-news-c-4-1-bly1039-574723-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिवपुरी में खुलेगी नई पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिवपुरी में खुलेगी नई पुलिस चौकी
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे में थाने के निरीक्षण के लिए आए एसएसपी अनुराग आर्य ने गांव शिवपुरी में नई पुलिस चौकी खोले जाने का एलान किया है, जिसका शुभारंभ 20 फरवरी को होगा।
थाने पहुंचकर एसएसपी ने सबसे पहले लोगों से पुलिस के बारे में फीडबैक लिया। दरोगा रवींद्र कुमार, सिपाही वेदराम, सुधीर यादव, सत्येंद्र कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित बैठक में वसुंधरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित शर्मा ने स्कूलों की छुट्टी के समय लड़कियों की सुरक्षा के लिए पिकेट लगाने, सुरेश पांडे व डॉ. केपी सिंह ने शिवपुरी मार्ग पर अत्यधिक मार्ग दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए बोर्ड लगवाने, बिट्टू व यशु ने सिरौली नगर के बाजार में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना कराने का मुद्दा उठाया। इन विषयों पर एसएसपी ने संबंधित अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस अधीनस्थों को निर्देश दिए कि पुलिस हर सप्ताह काॅलेज के अध्यापक, प्रधान, पत्रकारों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। इसके बाद एसएसपी ने जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। इस मौके पर शिवपुरी के प्रधान पप्पू मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद