फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   new constructed six foundation for creamation

राहत: नगर निगम के छह नए चबूतरों पर हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 30 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
new constructed six foundation for creamation
बरेली। नगर निगम ने सिटी श्मशान भूमि में छह चबूतरों का निर्माण करा दिया है। नौ चबूतरे अगले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएंगे। तीनों श्मशान भूमि पर बृहस्पतिवार को 102 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से 24 का अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम को सिटी श्मशान भूमि पर 15 चबूतरे बनाने हैं। इनमें से छह का निर्माण पूरा हो चुका है। बृहस्पतिवार को नए चबूतरों पर भी अंतिम संस्कार किए गए। सिटी श्मशान भूमि में पहले से 34 चबूतरें हैं। नगर निगम के 15 चबूतरों का निर्माण पूरा हो जाने के बाद यहां अंतिम संस्कार के लिए 49 चबूतरे हो जाएंगे। इसके बाद जमीन पर अंतिम संस्कार करने की नौबत नहीं आएगी। बृहस्पतिवार को सिटी श्मशान भूमि में 50 में 10, संजयनगर श्मशान भूमि पर 42 में से नौ और गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में दस में पांच शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत किया गया। तीन संक्रमितों का अंतिम संस्कार गैस शवदाह गृह में हुआ। इसके अलावा रामगंगा तट पर भी शवों का अंतिम संस्कार किया गया। हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट के सचिव विजय कुमार ने बताया कि अब कोरोना संक्रमित शव आने में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed