{"_id":"6a14a2acaa87e1278b03bab9","slug":"negligence-in-medical-waste-disposaldevvansh-and-navodaya-hospitals-fined-bareilly-news-c-4-bly1053-891805-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही \nदेववंश व नवोदय अस्पताल पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही देववंश व नवोदय अस्पताल पर जुर्माना
विज्ञापन
बरेली। निजी अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था बदहाल है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम के अफसरों की जांच में दावों की पोल खुली। मेडिकल वेस्ट के साथ अन्य कचरा भी मिलने पर देववंश और नवोदय अस्पताल से जुर्माना वसूला गया।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की समुचित व्यवस्था को लेकर आदेश हैं। टीम के निरीक्षण में दोनों अस्पतालाें में बायोमेडिकल वेस्ट के साथ सामान्य कचरा मिश्रित पाया गया। निर्धारित मानकों के तहत कलर कोड डस्टबिन नहीं दिखे।
साथ ही, अस्पताल जनित दूषित जल को साफ करने के लिए एसटीपी भी नहीं मिला। दोनों अस्पतालों से जुर्माना वसूलकर हिदायत दी गई है। संचालकों को मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त टीम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमित कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लक्ष्मी नारायण, ऋषभ सक्सेना, ईशान शर्मा, नगर निगम से महेंद्र प्रताप सिंह राठौर, पूर्णिमा सक्सेना, केके पटेल मौजूद रहे। ब्यूरो