फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Need for green energy, GST should be zero on solar energy equipment and LEDs.

Bareilly News: ग्रीन एनर्जी की जरूरत, सौर ऊर्जा उपकरण व एलईडी पर शून्य हो जीएसटी

Sat, 24 Jan 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Need for green energy, GST should be zero on solar energy equipment and LEDs.
व्यापारी बोले- टैक्स शून्य होने से सस्ते होंगे उपकरण, पर्यावरण को भी मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन


बरेली। अगले माह आने वाले केंद्रीय बजट से व्यापारियों को खासी उम्मीदें हैं। बीते वर्ष जीएसटी की दरें घटने से सौर ऊर्जा उपकरणों के कारोबार में उछाल आया। उसे और बढ़ाने के लिए कारोबारी उसे करमुक्त करने की मांग कर रहे हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
कारोबारियों के मुताबिक, सरकार से अनुदान मिलने, टैक्स दर कम होने और कई सालों की वारंटी मिलने से आम लोगों की पहुंच सोलर पैनल तक हुई। इसका प्रत्यक्ष लाभ भी दिखाई दे रहा है। पर्यावरण हितैषी उत्पादों की खपत बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार को सोलर पैनल को कर के दायरे से मुक्त करना चाहिए। ऊर्जा की खपत कम करने में सहयोगी एलईडी लाइटों व अन्य उपकरणों पर भी टैक्स दर में कमी करनी चाहिए। फिलहाल एलईडी पर 18 फीसदी जीएसटी दे रहे हैं। रोजमर्रा के सामान पर जीएसटी खत्म होने से लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। ब्यूरो
विज्ञापन


एलईडी से होती है बिजली की बचत
एलईडी लाइट से ऊर्जा संरक्षित होती है। फिलहाल, इस पर 18 फीसदी जीएसटी लग रही है। इसे पांच फीसदी जीएसटी की श्रेणी में लाना चाहिए। इससे ऊर्जा संरक्षण बढ़ेगा। - संजीव चांदना, संरक्षक, बेक्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में एजुकेशन लोन करीब 1.75 फीसदी है, जबकि देश में यह कई गुना अधिक है। इसे घटाने से बेहतर शैक्षिक माहौल विकसित होगा जो युवाओं के लिए बेहतर साबित होगा। - लावण्य सेठी, कारोबारी
सबसे बड़ी दिक्कत ऑनलाइन कारोबार से होती है। इससे छोटे कारोबार से जुड़े लाखों लोगों का जीवन चल रहा है। अगर इस पर अंकुश न लगा तो बड़ी आबादी बेरोजगार होगी। - राजन गुप्ता, कारोबारी

सोलर पैनल टैक्स फ्री होने चाहिए। कीमतें कम होंगी तो मांग भी बढ़ेगी। कारोबार में तेजी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। - वीरेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed