फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NCB team reached Fatehganj West with three smugglers arrested in Delhi

दिल्ली में गिरफ्तार तीन तस्करों को लेकर फतेहगंज पश्चिमी पहुंची एनसीबी टीम

Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
NCB team reached Fatehganj West with three smugglers arrested in Delhi
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पूछताछ में सामने आए स्मैक सप्लायरों के ठिकानों पर दे रही दबिश
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली में गिरफ्तार स्मैक तस्कर अरशद अली, अरशद खां और तस्लीम को लेकर एनसीबी की टीम बुधवार रात फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे। यहां पर टीम ने उनसे पूछताछ में सामने आए स्मैक तस्करों के घर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
दिल्ली एनसीबी की टीम ने हाल ही में फतेहगंज पश्चिमी में रहने वाले अरशद अली, अरशद खां और तस्लीम को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उनके पास से करीब तीन करोड़ रुपये की स्मैक बरामद हुई और पूछताछ में फतेहगंज पश्चिमी के बड़ सप्लायरों के नाम सामने आए। इसके बाद तीनों को लेकर दिल्ली एनसीबी की टीम बुधवार रात कस्बा फतेहगंज पश्चिमी पहुंची। उनकी निशानदेही पर टीम ने कस्बे में दो-तीन तस्करों के यहां दबिश दी लेकिन वहां ताले लगे मिले।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस को नहीं दी जानकारी
बताया जाता है कि नारकोटिक्स टीम ने कस्बा पहुंचने की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी थी। इस वजह से फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं है कि टीम किसी तलाश में यहां आई थी। चर्चा है कि टीम अभी भी क्षेत्र में डेरा डाले हुए है और स्मैक सप्लायरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed